8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म के बाद खिलाया गर्भपात की दवा तो गोंडा में विवाहित से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

आजमगढ़ जिले में कक्षा आठ की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने व गर्भ ठहरने पर उसे जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं गोंडा जिले में विवाहित ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाने तथा विरोध करने पर मारने पीटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

2 min read
Google source verification
minor_girl__rape_in_azamgarh_and_woman_rapr_in_gonda_district_fir_registered_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पूर्वांचल में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आजमगढ़ जिले में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर उसे जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिला दी। इस ममाले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिले में एक विवाहिता के घर में घुसकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने तथा विरोध करने पर उसे मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र की महिला का आरोप है कि 29 अक्तूबर की रात को थाना क्षेत्र के ही धौरहरा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो भी बना ली। विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा-पीटा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता का कहा है कि पीड़ित महिला अपने पति के साथ धानेपुर थाना पहुंचकर दुष्कर्म किए जाने की घटना की जानकारी दी है। जिस थाना क्षेत्र के धौराहरा गांव के रहने वाले आरोपी विपिन शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।

इसी क्रम में आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। उसके गांव का रहने वाला युवक नदीम झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से नदीम लगातार छात्रा के साथ रेप कर रहा था। इस दौरान उसे गर्भ ठहर गया। छात्रा तीन माह की गर्भवती है। गर्भ ठहरने की जानकारी जब नदीम को हुई तो वह बाजार से गर्भपात की दवा लेकर आया और शनिवार की सुबह स्कूल जाते समय छात्रा को खिला दिया। दवा खाकर छात्रा स्कूल पहुंची। स्कूल में ही छात्रा को रक्तस्राव होने लगा। तबीयत खराब होने पर अध्यापकों को जानकारी हुई तो उन्होंने छात्रा के पिता को सूचना दी। परिवार के लोग भागकर स्कूल पहुंचे और छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराए। साथ ही नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष तरवां अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।