16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Narendra Modi Azamgarh Rally Live: आजमगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भीड़ देख हुए गदगद, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का करेंगे शिलान्यास

मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधेंगे पूर्वांचल, हवाई पट्टी का भी कर सकते हैं शुभारंभ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 14 Jul 2018, 3:29 PM IST

Narendra Modi Azamgarh Rally

नरेन्द्र मोदी की आजमगढ़ रैली

आजमगढ़. देश की सत्ता की कमान संभालने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी सभा में भीड़ और कार्यकर्ताओं का उत्साह देख गदगद नजर आये। पीएम ने पूर्वांचल की लाइफ लाइन कहे जा रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया। इस दौरान हर-हर मोदी के नारे गूंजते रहे।

इसे भी पढ़ें
आजमगढ़ में PM मोदी की रैली में अब तक की सबसे अधिक भीड़, मायावती, मुलायम की रैली का तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि 340.824 किमी लंबा यह एक्सप्रेस-वे लखनऊ के चांद सराय जनपद से शुरू होगा और यूपी बिहार की सीमा से 18 किमी पहले गाजीपुर जनपद के हैदरिया में एनएच-31 में मिल जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 23349 करोड़ रूपये है तथा सिविल निर्माण कार्य की लागत 11836 करोड़ रूपये जीएसटी के साथ है। जिलावार देखे तो एक्सप्रेस-वे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ मऊ होते हुए गाजीपुर तक जाएगा। एक्सप्रेस-वे के राइट आफ वे की चौड़ाई 120 मीटर होगी। एक्सप्रेस वे के एक तरफ 3.75 मीटर चौड़ाई का सर्विस रोड स्टैगर्ड के रूप में बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें
जहां उतरना है PM मोदी का प्लेन, वहां नहीं उतरने दिया गया डिप्टी CM केशव मौर्य का हेलिकॉप्टर

एक्सप्रेस-वे पर कुल सात रेलवे ओवर ब्रिज, सात दीर्घ सेतु, 112 लघु सेतु 11 इंटरचेंज, 07 टोल प्लाजा, 4 रैंप प्लाजा, 220 अंडर पास तथा 496 पुलियों का निर्माण किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन स्थिति में भारतीय वायुसेना के लडाकू विमानों की लैंडिंग/टेक आफ के लिए जनपद सुल्तानपुर में 3.2 किमी लंबी हवाईपट्टी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, प्रयागराज ***** एक्सप्रेस-वे को इससे जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें
PM नरेन्द्र मोदी बनारस और आजमगढ़ में, मिशन 2019 की करेंगे शुरुआत, देंगे अरबों रुपये की सौगात

जिसका शिलान्यास आज पीएम मोदी द्वारा किया गया। लाखों की भीड़ के बीच पीएम मोदी ने सभा स्थल पर पहुंचने के बाद जब हाथ उठाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तो कार्यकर्ता अपनी जगह से खड़े नारेबाजी शुरू कर दिये। हर हर मोदी के नारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्वांचल के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताई।
By Ran Vijay Singh