15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीआरडी मेडिकल काॅलेज में मृत बच्चों को दी गयी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ में सामाजिक संगठन प्रयास ने निकाला शांति मार्च, महिला मंडल जनसेवा समिति ने घटना में मृतात्माओं की शांति के लिए मौन रख की ईश्वर से की प्रार्थना

2 min read
Google source verification
NGOs pay Tribute to children who died in Gorakhpur tragedy News in Hindi

बीआरडी मेडिकल काॅलेज में मृत बच्चों को दी गयी श्रद्धांजलि

आजमगढ़. बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल काॅलेज गोरखुपर हादसे मरे बच्चों को आजमगढ़ में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में सामाजिक संगठन ‘प्रयास’ ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज में मृत बच्चों के लिए रविवार को शांति मार्च निकाला। शांति मार्च कलेक्ट्रेट चैराहा स्थित बाबू विश्राम राय की प्रतिमा होते हुए रैदोपुर तिराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंच कर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया।

संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि जनजीवन के दुःख-दर्द की जिम्मेदारी सरकार की है जिसे जनमत ने चुना है। यदि कोई चिकित्सालय अबोध और निरीह नागरिकों के मौत का चेम्बर बन जाता है तो सभ्य समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा ’जिन हाथों में शक्ति भरी है,राजमुकुट देने की, उन हाथों में ताकत भी है सर उतार लेने की’। पूर्ण बहुमत का तात्पर्य है पूरे मन से जनता की सेवा न कि दुर्घटनाओं पर बातें बनाना। प्रदेश की वर्तमान सरकार और उसका इकबाल कभी धरातल पर जमता नहीं दिखा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगां ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन रख दिवंगत नौनिहालों के आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान‘ का गायन किया गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बच्चों के लिए महिसा बने कफिल पर क्यों गिरी गाज

महिला मंडल जनसेवा समिति ने की घटना की भर्त्सना

बीआरडी मेडिकल काॅलेज में हुए हादसे की महिला मंडल जनसेवा समिति ने भत्र्सना की। सदस्यों ने कहा कि आॅक्सीजन सप्लाई ठप होने से 30 बच्चों समेत 50 से अधिक मौत की घटना मनवीयता को झकझोर दिया है। चिकित्सालय द्वारा बरती गयी शिथिलता पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। महिला मंडल जन सेवा समिति की सदस्यों ने मृतकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर गतात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

यह भी पढ़ें- बच्चों की मौत के बाद गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, सरकार का किया बचाव, मीडिया पर मढ़ें बचाव

समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि बीमार को लेकर हास्पिटल में परिजन उसके जीवन की सलामती के लिए भर्ती करते हैं लेकिन गोरखपुर में मेडिकल कालेज में घटी घटना चिकित्सा में सेवा भाव पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया। उन्होंने शासन से अपील किया कि यह घटना मेडिकल काॅलेज की घोर लापरवाही का परिणाम है। इस घटना में दोषियों को सख्त सजा दी जाये और मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रूपया सरकारी मुआवजा दिया जाये। मुआवजे की धनराशि घटना में दोषियों के ही वेतन मद से वसूला जाये ताकि ऐसे लापरवाह व्यवस्था पर लगाम लगाया जा सके। इस दौरान सुमन सिंह, अलका राय, नीलम राय, कुसुम सिंह, मंजू सिंह, रीना पांडेय आदि मौजूद रहीं।