
निरहुआ
आजमगढ़. सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बीजेपी आजमगढ़ में सक्रिय हो गयी है। पत्याशी की घोषणा के दूसरे ही दिन भाजपा की जिला इकाई ने बैठक कर जीत के लिये नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया। बड़ी बात ये कि निरहुआ का चुनाव प्रचार संभालने के लिये आजमगढ़ पहुंच चुके उनके भाई हरिकेश यादव भी मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि विरासत संभालने आए लोग आजमगढ़ से हारकर जाएंगे। बैठक में दावा किया गया कि निरहुआ जनता के दिल पर राज करते हैं और जनता दलीय सीमा तोड़कर उन्हें वोअ देगी। आठ अप्रैल को उनके आजमगढ़ आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ गरीब परिवार में जन्मे और अपनी मेहनत से भोजपुरी कलाकार के रूप में देश ही नहीं विदेशों में भी जहां भोजपुरी जानने वाले लोग हैं भोजपुरी सुपरस्टार के रूप में मशहूर है। आजमगढ़ उनकी कर्म भूमि रहा है। मुलायम सिंह यादव तो आजमगढ़ से सांसद चुने जाने के बाद अपना प्रमाण पत्र भी लेने नहीं आए। यहां की जनता ने उनको जीत का तोहफा दिया था, लेकिन उन्होंने पिछले पांच साल में आजमगढ़ की जनता का दुःख दर्द जानने एक बार भी नहीं आए। अब आजमगढ़ को अपनी विरासत समझ कर उनके बेटे अखिलेश यादव चुनाव लडने आ रहे हैं।
उन्होंने आह्वान किया कि आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटें जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिताकर मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करना है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने निरहुआ को प्रतयाशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व शुक्रिया अदा किया। सदर लोकसभा संयोजक डा श्याम नारायण सिंह ने कहा कि जो लोग आजमगढ़ को अपनी विरासत समझ रहे हैं उनका भ्रम चुनाव में टूटने वाला है दिनेश लाल यादव निरहुआ की भारी मतों से विजय होगी। संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया।
इस अवसर पर माहेश्वरी कान्त पांडेय, श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, सचिदानंद सिंह, लक्ष्मण मौर्या, विवेक निषाद, रामपाल सिंह, हरीश तिवारी, ऋषिकांत राय, ध्रुव सिंह, पवन सिंह मुन्ना, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, महेंद्र मौर्या, संजय यादव, नागेन्द्र पटेल, विवेक सिंह सोनू, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, अभिषेक जायसवाल, अरविंद जायसवाल, सूर्यमणी सिंह, दिवाकर सिंह, अरविंद राय, आनन्द गुप्ता, विभा बर्नवाल, बबिता जसरासरिया, डा.पूनम सिंह, अर्चना, किरन, कुसुमलता, पूनम मौर्या, शशी दूबे, तेज प्रताप सिंह, जूही श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा, चन्द्र पाल सिंह, राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Published on:
04 Apr 2019 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
