
विजय लाल यादव
आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के चचेरे भाई विजय लाल यादव न अखिलेश यादव के लिये वोट मांग रे हैं। विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते वह दर्जा प्राप्त मंत्री भी बनाए गए थे। दिनेश ने पत्रिका से कहा था कि मेरा आशीर्वाद निरहुआ के साथ है, लेकिन समर्थन अखिलेश यादव को है, क्योंकि मैं सच्चा समाजवादी हूं।
बुधवार को आजमगढ़ में गठबंधन की संयुक्त रैली में मायावती और अखिलेश यादव पहुंचे तो वहां प्रचार की कमान संभाले विजय लाल यादव भी थे। विजय लाल यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया और मंच से ही निरहुआ को वोट न देकर हराने की अपील की। उन्होंने कहा कि निरहुआ को बहुत समझाया कि अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव न लड़े, लेकिन उसने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। मेरी बात नहीं मानी। आजमगढ़ में विकास की एक-एक ईंट सपा के नाम की है। कहा कि भाई होने के नाते मैंने दिनेश लाल यादव निरहुआ को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। ये महाभारत है जिसमें कोई अपना नहीं। उन्होंने कहा कि फैसला आप लोगों को करना है।
Published on:
09 May 2019 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
