16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड गीडा में करेगी 1071.28 करोड़ का निवेश, 45 एकड़ भूमि होगी आवंटित

पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में 1071.28 करोड़ का निवेश करेगी। इसके लिए कंपनी द्वारा 60 एकड़ भूमि की मांग की गई थी। गीड़ा द्वारा 45 एकड़ भूमि कंपनी को आवंटित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह गीडा में अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब तक का सबसे बड़ा निवेश होने जा रहा है। पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में एक हजार 71 करोड़ 28 लाख रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने इसके लिए 60 एकड़ जमीन की मांग की थी। अत तक 45 एकड़ जमीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा चुकी है। माना जा रहा है कि गोरखपुर में बाटलिंग प्लांट लगने से जिला ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के औद्योगिक विकास की तस्वीर बदल जाएगी। इसे पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

बता देें कि पिछले दिनों वरुण बेवरेज ने उत्तर प्रदेश में दो हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। इसमें 1071.28 करोड़ रुपये गीडा में ही निवेश किए जा रहे हैं। इस निवेश से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। वरुण बेवरेजेस लिमिटेड संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के बाहर पेप्सिको की दूसरी सबसे बड़ी बाटलिंग कंपनी है। पेप्सिको के सभी बेवरेज उत्पाद इस कंपनी में तैयार होंगे। कार्बाेनेटेड साफ्ट ड्रिंक जैसे पेप्सी, सेवेन अप, माउंटेन ड्यू, मिरिंडा, ट्रापिकाना फ्रूट जूस, एक्वाफिना पानी आदि का उत्पादन होगा। इसके साथ ही मिल्क बेस्ड ड्रिंक, वैल्यु एडेड डेयरी प्रोडक्ट, एवं ड्रिंक के लिए बोतल का उत्पादन किया जाएगा। भविष्य में यहां चिप्स आदि का भी उत्पादन हो सकता है।

कंपनी को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के किनारे औद्योगिक गलियारे में नरकटहा गांव 45 एकड़ जमीन दी जा रही है। गीडा ने जमीन का पैसा जमा करने के लिए कंपनी को पत्र भी लिख दिया है। एक सप्ताह के भीतर जमीन आवंटित कर दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि एक महीने के भीतर ही कंपनी बाटलिंग प्लांट स्थापित कराने के लिए भूमि पूजन भी करेगी। गीडा कंपनी को 15 एकड़ जमीन देगी। जमीन मिलने के साथ ही निवेश और बढ़ सकता है। कुल निवेश करीब 1500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। कंपनी ने गीडा के साथ ही इंवेस्ट यूपी में भी आवेदन किया था। इंवेस्ट यूपी की ओर से फास्ट ट्रैक माध्यम से जमीन आवंटित करने को कहा गया। इस माध्यम से जमीन देते समय विज्ञापन निकालकर आवेदन लेने की जरूरत नहीं होती। जमीन सीधे कंपनी को आवंटित कर दी जाती है। सुपर मेगा इंवेस्टमेंट श्रेणी में होने के कारण इस निवेश के लिए फास्ट ट्रैक माध्यम से जमीन दी जा रही है।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेज की ओर से 1071.28 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी को एक सप्ताह में 45 एकड़ जमीन आवंटित कर दी जाएगी। यह अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। इससे पूर्वांचल के विकास को नई दिशा मिलेगी।