9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़: कोयसला ब्लॉक में फॉर्मासिस्ट के भरोसे 5 पशु अस्पताल, सालों से खाली है डॉक्टर के पद

आजमगढ़ जिले के कोयसला ब्लॉक में 5 पशु अस्पतालों में सालों से डॉक्टरों के पद खाली हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
animal.jpg

आजगढ़ जिले के कोयसला ब्लॉक में 5 पशु अस्पताल फार्मासिस्ट के भरोसे ही चल रहा है। यहां पर कोई पशु डॉक्टर तैनात नहीं है। यह अस्पताल है कोयसला, कोड़िया, जलालपुर, डिगुरपुर, मदियापार और भदौरा।

पशु अस्पतालों में डॉक्टरों ना होने की वजह से लोग इधर- उधर भटक रहे हैं। किसानों के पशु का इलाज सही से नही हो पा रहा है। जिससे लोग नाराज चल रहे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि यहां पर डॉक्टरों को तैनात किया जाए।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- यूपी में कोई निवेश करने को तैयार नहीं, मुख्यमंत्री खुद उद्योगपत्तियों को मनाने गए हैं मुंबई

क्षेत्रीय लोगों ने आंदोलन की दी चेतावनी

बता दें कि कोयसला ब्लॉक के आसपास 3 गौशालाएं हैं। इसके अलावा काफी संख्या में लोग पशु पालन करते हैं। गौ शाला में रखी पशु और पालन कर रहे लोगों के पशु बीमार होने पर सरकारी अस्पताल जाते हैं लेकिन वहां पर डॉक्टर नहीं हैं। ऐसे में उन लोगों को काफी तकलीफ होती है। आसपास लोगों में आक्रोश है। यहां पर आसपास के लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जल्दी से इन अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती की जाए, नहीं तो आंदोलन होगा।