2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजमगढ़
पुलिस की एकतरफा कार्रवाई तो ग्राम प्रधानों ने घेर लिया थाना
Play video

पुलिस की एकतरफा कार्रवाई तो ग्राम प्रधानों ने घेर लिया थाना

आजमगढ़ में एक पक्षीय कार्रवाई के बाद भड़के प्रधानों ने घेरा थाना, एसपी के हस्त्क्षेप के बाद जाकर शांत हुआ मामला।
Google source verification

आज़मगढ़. दो ग्राम प्रधानों के बीच हुए विवाद में बरदह थाने की पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई करने से नारज सैकड़ों ग्राम प्रधानों ने शनिवार को थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर राजनीतिक दबाव में मारमीट के मामलों को हत्या का प्रयास बताकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। प्रधानों ने न्योयोचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।


बतातें है कि ठेकमा ब्लाक के मैंनपुर गांव में प्रधान मुकेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यो में अनियमितता की जांच अधिकारियों द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि शुक्रवार को पड़ोसी गांव बिजौली के प्रधान अरुण उपाध्याय मैनपुर गांव पहुंचे और प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बिगड़ गई। प्रधान के समर्थकों को गांव में दूसरे ग्राम के नागरिक का हस्तक्षेप नागवार लगा और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी।


इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी डायल-100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस मामले में बरदह थाने की पुलिस ने ग्राम प्रधान मुकेश यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया।


प्रधानों को जब पुलिस की एकतरफा कार्रवाई की जानकारी हुई तो लोग आक्रोशित हो उठे। शनिवार को पूर्वांह्न करीब 10 बजे ठेकमा ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष पूरन यादव के नेतृत्व में बरदह थाने में पहुंचकर घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रधानों ने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर रही है।


इसी बीच प्रधान संघ अध्यक्ष पूरन यादव और ने फोन पर एसपी अजय साहनी से बात की। एसपी को बातया राजनीतिक दबाव में 307 का मुकद्दमा दर्ज कर पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। एसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में जियालाल बिंद, दुर्गा सरोज, अशोक सरोज, जय प्रकाश सिंह, पंचा यादव, आनंद सिंह आदि उपस्थित थे। इस मामले में एसओ बरदह सुरेश चंद्र यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
by Ran Vijay Singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश