1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम अपडेट: बारिश बड़ा सकती है मुसीबत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आजमगढ़ मंडल में भी अगले तीन दिनों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई जा रही। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होगी। इस बीच ठंड से थोड़ा कभी मिल सकता है। घने कोहरे की वजह से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।

less than 1 minute read
Google source verification
mausamnews.jpg

मौसम न्यूज

यूपी में पड़ रही कड़ाके की ठंड अभी जारी है। हालांकि थोड़ी सी धूप खिलने से लोग राहत महसूस कर रहे। परंतु आईएमडी के अनुसार ठंड के बीच बारिश मुसीबत बन के आने वाली है। जी हां पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यूपी के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।इसके अलावा बहुत सारे जिलों में कोल्ड डे के रहने की उम्मीद जताई जा रही।
आजमगढ़ मंडल में भी अगले तीन दिनों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई जा रही। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश 31 जनवरी से 4 फरवरी तक होगी। इस बीच ठंड से थोड़ा कभी मिल सकता है। घने कोहरे की वजह से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।

ठंड के बीच बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

ठंड के साथ बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, बदायूं, कासगंज, एटा, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।