
समाजवादी पार्टी
आजमगढ़. मुलायम सिंह की संसदीय सीट से अखिलेश यादव के मैदान में उतरने से गदगद सपाइयों ने रविवार को खुलकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल ताशे पर जमकर नाचे। पार्टी जिलाध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव की तुलना महाभारत से करते हुए दावा किया कि अखिलेश यादव रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगें।
समाजवादी पार्टी द्वारा सदर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने का निर्णय होते हुए कार्यकर्ता झूम उठे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में ढोल नगाड़े, गुलाल से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। दोपहर तक भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंच गए। बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द व विनोद चैहान, विधायक आलमबदी आजमी, डा. संग्राम यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, बबिता चैहान, जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश यादव, राजाराम सोनकर, हरिकेश यादव, राजेश यादव, मोइन शेख, प्रमुख कैलाश यादव, किशोर यादव, एसके सत्येन, विजय यादव, अबरार, वेद प्रकाश यादव, हाकिम बेग, आशा यादव, सूर्यनाथ यादव, उमेश यादव, सुरेन्द्र, रामजतन, अर्पित कुमार श्रीवास्तव, आशीर्वाद यादव, शिशुपाल सिंह, मेराज आदि ने बैठक कर लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर चर्चा की।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी लोग प्राण-प्रण से जुट जायें। यह चुनाव नहीं महाभारत है जिसमें कृष्ण के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दिशा परिवर्तन को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा की देश-प्रदेश की दोनों सरकारों से जनता ऊब चुकी है। देश की जनता परिवर्तन चाहती है। ऐसे में आजमगढ़ अखिलेश यादव को रिकार्ड मतों से चुनाव जिताना जनपद की जनता व हम लोगों की जिम्मेदारी है। विधायक आलमबदी आजमी ने कहा कि देश में संविधान व कानून का राज कायम करने के लिए भाजपा की सरकार हटाना देशहित में है। डा. संग्राम यादव ने कहा कि बेरोजगारी, मॅहगाई व भ्रष्टाचार से जनता तबाह हो रही है। भाजपा को न तो किसानों की चिंता है न तो आम आदमी की। ऐसे में देश से भाजपा हटाना है।
By Ran Vijay Singh
Published on:
24 Mar 2019 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
