
समाजवादी पार्टी
आजमगढ़. समाजवादी पार्टी जनपद में 1 सितम्बर से शुरू होने वाले निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेगी। पार्टी की शनिवार को हुई जिला कार्यालय में हुई बैठक में कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पहली तारीख को शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सभी विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मतदाता सूची में जिन मतदाताओं का नाम छूट गया हो प्रपत्र 6 पर उनकी फोटो लगा कर उन्हें मतदाता बनवायें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के प्रभावी संचालन हेतु दसों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी द्वारा प्रभारी नियक्त कर दिये गये हैं। विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया में बर्मन यादव, दामोदर प्रजापति प्रभारी होंगे। सगड़ी क्षेत्र में रामदरस यादव, हंसराज चौहान, जयराम पटेल, दुर्ग विजय राम प्रभारी होंगे।
इसी तरह गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में डा. हरिराम सिंह यादव, राजेश पासवान, नफीस अहमद, मुबारकपुर विस क्षेत्र में अखिलेश यादव, शोभनाथ यादव, हाजी माजिद, रामप्रवेश यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेंहनगर विस में कल्पनाथ पासवान, हंसराज यादव, रामानुज सिंह, हासिम, वीरेन्द्र यादव, लालगंज में बेचई सरोज, राजनरायन यादव, हरिप्रसाद दूबे, राजेश पासवान, दीदारगंज में आदिल शेख, रामआसरे चौहान, महेन्द्र यादव प्रभारी होंगे। निजामाबाद में आलमबदी, अशोक यादव, लईक अहमद, फूलपुर में श्यामबहादुर सिंह यादव, नसीम अहमद, मो. राशिद को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सदर में दुर्गा प्रसाद यादव, हरिश्चन्द्र यादव, शिवमूरत यादव एवं लालमनि राजभर प्रभारी होंगे।
उन्होंने कहा कि 10 सितम्बर को पार्टी द्वारा लोकतंत्र में मौजूदा हालात में छात्रों की समस्याओं एवं छात्रसंघों की समसामयिक उपयोगिता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं छूटे जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया हो। इस कार्य को प्राथमिकता पर लेना होगा। इस मौके पर रामकृष्ण यादव, कमला प्रसाद यादव, राजाराम सिंह, अखिलेश यादव, हरिश्चन्द्र यादव, शोभनाथ, रामआसरे चौहान, ओमप्रकाश राय, अशोक यादव, बर्मन यादव, दामोदर प्रजापति, जयराम पटेल, प्रेमा यादव, आशा यादव, गुड्डी देवी, सुनीता सिंह, लालमनि राजभर, रामबुझारत, भानुमति सरोज, सना परवीन, गिरीश मौर्य, संतलाल विश्वकर्मा, देवनाथ साहू, राजनरायन, हकीम बेग, गुलाब चौहान, दुर्गविजय राम, हंसराज, वेदप्रकाश, आशीर्वाद, राजेश, महेन्द्र, राजाराम, शिवसागर, किशोर कुमार, तेजबहादुर, वीरेन्द्र, अजीत राव, परवेज अहमद आदि उपस्थित थे।
By Ran Vijay Singh
Published on:
1 Sep 2018, 8:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.