22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संकट से मुक्ति दिलाने के नाम पर सोखा ने किया एक ही परिवार की तीन महिलाओं से दुष्कर्म

गोरखपुर जिले में अंधविश्वास के चक्कर में फंसी एम ही परिवार की तीन महिलाओं को संकट से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर सोखा ने दुष्कर्म किया। तीनों महिलाएं एक ही परिवार की है। सोखा का सच सामने आने के बाद महिलाओं ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां झाड़ फूंक करने वाले एक सोखा ने महिलाओं के अंधविश्वास का फायदा उठाया। उसने संकट से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया। सोखा की हकीकत सामने आने के बाद महिलाओं ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अरोपी की तलाश में जुटी है।

बताते हैं कि गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना के जमुहरा टोला निवासी श्याम बिहारी सोखा है। वह झाड़ फूंक के जरिए संकट सेे मुक्ति दिलाने का दावा करता है। उसके यहां लोगों की भीड़ लगती है। उसने क्षेत्र के एक ही परिवार की तीन महिलाओं को अपने जाल में फंसा लिया। महिलाएं समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए उसके यहां जाती थी। इसी दौरान श्याम बिहारी ने पहले परिवार की एक महिला को भभूत के नाम पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद परिवार की दो अन्य महिलाओं के साथ भी अलग-अलग दिन उसने इसी तरह का कृत्य किया। दुष्कर्म का शिकार होने के बाद जब महिलाओं को बाबा की हकीकत समझ में आई तो वे सन्न रह गई।

उन्होंने घटना से परिवार के लोगों को अवगत कराया। इसके बाद कैंपियरगंज थाने पहुंचकर बाबा के खिलाफ तहरीर दी। महिलाओं ने तहरीर में आरोप लगाया कि श्याम बिहारी गांव में सोखैती करता है। तीनों उसके पास झाड़-फूंक के लिए जाती थीं। आरोपित ने झाड़-फूंक के बहाने तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया है। पुलिस ने महिलाओं की तहरीर पर आरोपी सेखा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि सोखा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार करके की कोशिश की जा रही है।