10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि बेटे ने मार दी माता-पिता को गोली, खुद कमरे में हो गया कैद

प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में युवक ने माता-पिता को नाजायज असलहे से गोली मार दी। इसके बाद खुद को कमरे में कैद कर लिया है। पुलिस उसे बाहर निकाले के प्रयास में जुटी है।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र में युवक ने माता-पिता को नाजायज असलहे से गोली मार दी। इसके बाद खुद को कमरे में कैद कर लिया है। पुलिस उसे बाहर निकाले के प्रयास में जुटी है।

झगड़े के बाद युवक ने मारी गोली
नैनी के मामा-भांजा तालाब निवासी रितेश जायसवाल का बुधवार की दोपहर अपने पिता से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह घर में रखे अवैध असलहे से पिता लालचंद और मां कुसुम देवी को गोली मार दी। गोली कुसुम के सीने में लगी है जबकि लालचंद के हाथ में गोली लगी है। गोली लगते ही दोनों वहीं गिर गए।


फायरिंग से मची अफरातफरी
मुहल्ले में एकाएक हुए दो फायर से अफरातफरी मच गई। पास पड़ोस के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कुसुम की हालत गंभीर बनी हुई है।


रितेश कर रहा हाईवोल्टेज ड्रामा
माता-पिता को गोली मारने के बाद रितेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस दरवाजा खोलवाने का प्रयास कर रही है तो वह आत्महत्या की धमकी दे रहा है। पिछले दो घंटों से पुलिस वहां मौजूद है। अब तक किसी ने दरवाजा तोड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई है।


यह भी पढ़ेः तैयारी से आइए इस अस्पताल, कभी भी हो सकता है कुत्तों से सामना

कई दिन से रितेश दे रहा था मरने-मारने की धमकी
परिजनों के मुताबिक रितेश जिद्दी स्वभाव का है। कुछ दिन पूर्व उसका बड़े भाई से विवाद हो गया था। इसके बाद से ही वह मरने और मारने की धमकी दे रहा था। घर का माहौल काफी तनावपूर्ण था। कारण कि वह लगातार विवाद की कोशिश कर रहा था। परिवार में किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा भी कर सकता है।

यह भी पढ़ेः लाइनमैन बोले- तुम्हारी औकात क्या है, इतने बेलगाम क्यों हैं बिजली विभाग के कर्मचारी?