
प्रतीकात्मक फोटो
सपा के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी की मुश्किल बढ़ सकती है। बेमानी संपत्ति और निवेष के मामले में आयकर विभाग द्वारा वाराणसी व कानपुर में की गई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले है। उक्त साक्ष्यों से इसस बात की पुष्टि हुई है कि सपा नेता अबू आसिम ने अपना कालाधन करीबियों के जरिए रियल स्टेट व अन्य कारोबार में लगाया है। ऐसे में अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर सकते हैं।
आजम खान के बाद अबू आसिम सपा दूसरे बड़े नेता है जिनकी मुश्किल बढ़ती दिख रही है। अबू आसिम का नाम पूर्व में मुंबई सीरियल ब्लास्ट में भी आ चुका है।
सपा कद्दावर नेता हैं अबू आसिम आजमी
मूलरूप से आजमगढ़ जिले के मंजीरपट्टी गांव के रहने वाले अबू आसिम आजमी की गिनती सपा के कद्दावर नेताओं में होती है। खासतौर में महाराष्ट्र में सपा को खड़ा करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आसिम मुलायम सिंह के करीबी नेताओं में शामिल रहे है। वर्तमान में वे सपा से सबसे बड़े मुस्लिम चेहरा हैं।
विवादों से रहा है गहरा नाता
अबू आसिम आजमी का विवादों से रहा है गहरा नाता रहा है। खासतौर पर अबू आसिम अपने बड़बोले पन की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। चाहे पीएम मोदी हो या फिर सीएम योगी अथवा मुजफ्फरनगर दंगा। अबू आसिम ने अपने विवादित बयान से खूब सुर्खियां बटोरी है। कभी कभी उनका बयान सपा को भारी भी पड़ा है।
मुंबई सीरियल ब्लास्ट में आया था नाम
वर्ष 1993 में हुए मुंबई में हुए सीरियल धमाकों में अबू आसिम को आरोपी बनाया गया था। अबू आसिम को इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। उस समय मुलायम सिंह यादव ने खुलकर अबू आसिम का साथ दिया था।
सपा के पास एक मात्र मुस्लिम चेहरा हैं अबू आसिम आजमी
अबू आसिम आजमी सपा के पास इस समय एक मात्र बड़े मुस्लिम चेहरा हैं। आजम खान मुकदमों में उलझे हुए है। ऐसे में माना जा रहा था कि उपचुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी सपा इनका खुलकर उपयोग करेगी। ऐसे में अगर अबू आसिम पर शिकंजा कसता है तो सपा की भी मुश्किल बढ़नी तय है।
आयकर विभाग की छापेमारी में अबू आसिम को लेकर कई खुलासे
बेनामी संपत्ति और निवेश संबंधी मामले में मंगलवार सेे आयकर विभाग लखनऊ की टीम वाराणसी में छापेमारी कर रही है। एक मसाला कारोबारी समेत छह रियल एस्टेट कारोबारियों के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। भारी मात्रा में कैश भी बरामद हुआ है। इसमें कई कारोबारी अबू आसिम आजमी के करीबी हैं।
अबू आसिम ने रियल एस्टेट में खपाया काला धन
विभागीय सूत्रों के मुताबिक अबू आसिम ने वाराणसी में करीबी अनीस के जरिए अपना काला धन रियल एस्टेट में निवेश किया है। आसिम के एक अन्य सहयोगी रहे गणेश गुप्ता, जिनकी कोरोना के दौरान मौत हो गई थी, के परिवार के सदस्यों के जरिए दिल्ली में निवेश किया है। इसके अलावा 60 शेल कंपनियों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसमें से कई कोलकाता में हैं।
बढ़ सकती है अबू आसिम की मुश्किल
अब तक की छापेमारी में जिस तरह के खुलासे हुए और अबू आसिम के काले धन का मामला सामने आया है। उसके बाद अबू आसिम की मुश्किल बढ़ती दिख रही है। सूत्रों की मानें तो अबू आसिम से भी पूछताछ की जा सकती है।
Published on:
17 Nov 2022 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
