जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार में विकास के तमाम कार्य हुए। कुछ पूरे हो गये कुछ परियोजनाओं पर 80 से 90 प्रतिशत कार्य हो गया था। वर्ष 2017 में यूपी में बीजेपी सरकार बनने के बाद उक्त परियोजनाओं को पूरा करने के लिए शेष धन वर्तमान सरकार उपलब्ध नहीं करा रही है। जिससे जनता को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टेशन आजमगढ़, पेक्षागृह आजमगढ़, सिधारी रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर, कृषि विश्वविद्यालय के कैम्पस में छात्रावास व भवनों का निर्माण बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।