29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिकायत दर्ज कराने पीड़ित पहुंचा पुलिस चौकी, इंचार्ज ने पहुंचते ही लात घूंसों से कर दी पिटाई, जमकर हुआ बवाल

आजमगढ़ में मारपीट के बाद शिकायत लेकर चौकी पर पहुंचे पीड़ित को ही चौकी इंचार्ज ने पीट दिया। इसे लेकर ग्रामीणों ने सड़क जामकर हंमामा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 7 Feb 2023, 5:37 PM IST

पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण

पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मई खरगपुर गांव के दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष परिवार की महिलाओं के साथ शिकायत लेकर चौकी पर पहुंच गया। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने न्याय करने के बजाय उसे लात घूसों से मारा पीटा। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह आजमगढ़-वाराणसी हाइवे को जाम कर दिया। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।


जमीन के विवाद में हुई थी मारपीट
मई खरगपुर गांव निवासी हीरा सरोज और गुल्लू सरोज के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह हीरा सरोज और गुल्लू सरोज के परिवार में मारपीट हो गई। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।


पुलिस चौकी दारोगा ने की पिटाई
आरोप है कि मारपीट के बाद गुल्लू अपनी पत्नी सुशीला, पुत्री संजू और रिंका के साथ गोसाई की बाजार चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचा था। चौकी प्रभारी ने उनसे आना का कारण भी नहीं पूछा। सीधे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे। चौकी प्रभारी राकेश तिवारी ने गुल्लू की पिटाई भी की। परिवार को घर भगा दिया।


चौकी प्रभारी से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
गुल्लू और उसके परिवार के लोग घर लौटने के बाद सारी बात गांव के लोगों को बताए। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सैकड़ों की संख्या में लोग करीब आठ बजे गोसाई की बजार पहुंच गए। ग्रामीणों ने आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सभी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

IMAGE CREDIT: patrika

यह भी पढ़ेंः

पहले नाबालिग से किया दुष्कर्म, जब गर्भवती हुई तो घर में रखने को हो गया राजी, अब कराना चाहता है देह व्यापार

चौकी प्रभारी की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण
जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष गंभीरपुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम हटवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख कई थाने की फोर्स मौके पर बुला ली गई।

यह भी पढ़ेंः

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023: आजमगढ़ समेत 16 जिले अतिसंवेदनशील, होगी विशेष निगरानी



एएसपी सिटी ने खत्म कराया जाम
करीब 9.30 बजे एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित परिवार से शिकायती पत्र भी लिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। लगभग दो घंटे बाद आजमगढ़-वाराणसी मार्ग से जाम समाप्त कर यातायात को बहाल किया गया।

यह भी पढ़ेंः

VIDEO- रामचरितमानस चौपाई विवाद में भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, जानिए क्या बोल दिया


एएसपी बोले-मामले की कराई जा रही जांच
एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज पर मारने पीटने और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है। पीड़ित के साथ गांव में हुई मारपीट को भी पुलिस ने संज्ञान लिया है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग