‘मोमो’ अगर किसी को कहीं भी मिलता है तो पोस्टर में दिए गए नंबरों पर संपर्क कर बता सकता है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के नवाब युसुफ मोहल्ले से एक कुत्ता गायब है। कुत्ते का नाम मोमो है। पूरे शहर में उसकी गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। जो भी कुत्ते का पता लगाएगा या उसे मालिक के पास पहुंचाएगा उसे 10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। यह घोषणा कुत्ते की मालकिन ने की है।
सुयुक्ति सेठ का है मोमो
मोमो नाम का कुत्ता सुयुक्ति सेठ का है। सुयुक्ति सेठ पोपों नाम का एक एनजीओ चलाती हैं। ढाई साल पहले उनके दफ्तर के नीचे एक डॉगी ने 6 पिल्लों को जन्म दिया था। उनमें से मोमो सबसे कमजोर था। सुयुक्ति को लगा कि अगर यह सड़क पर रहेगा तो मर जाएगा। सर्दी का महीना था। वे उसे घर लाई और उसे मोमो नाम से बुलाने लगीं।
ढ़ाई महीने बीमार था मोमो
सुयुक्ति के मुताबिक मोमो कमजोर था। वह बीमार हो गया। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ा। ढाई महीने के मेडिकेशन और केयर के बाद मोमो ठीक हो गया। वह परिवार का हिस्सा बन गया। सुयुक्ति उसे अपने साथ ही सुलाती थीं। सुयुक्ति के मुताबिक वो इतना सीधा और प्यारा है कि उससे किसी को भी प्यार हो जाएगा। वो मेरे घर में पले 6 कुत्तों में से सबसे प्रिय था। उसके गायब होने से मैं बहुत दुखी हूं।
एनजीओ के आठ सदस्य लगातार कर रहे तलाश
सुयुक्ति ने बताया कि उनके एनजीओ के 8 सदस्य 25 दिसंबर 2022 से प्रतिदिन रात को मोमो को खोजने निकलते हैं। सुभाष चौराहे पर सभी एक साथ होते हैं। फिर 4 टीमों में बंट जाते हैं। रात में शोर कम हो जाता है। हम इस उम्मीद से उसे घर-घर मोमो मोमो करके बुलाते हैं कि अगर वह कहीं होगा तो हमारी आवाज सुनकर भौंकेगा। हमारे पास आ जाएगा। अब तक उसका कोई पता नहीं चला।
शहर में 100 से अधिक स्थानों पर लगे पोस्टर
सुयुक्ति सेठ ने शहर में 100 से अधिक स्थानों पर मोमो के गुम होने का पोस्टर लगवाया है। सुयुक्ति का कहना है कि जो भी मोमों को खोजेगा वह उसे 10 हजार रुपए देंगी। सोशल मीडिया पर भी हमने उसके गायब होने का पाोस्टर लगाया है। हम आसपास के लोगों से उसका हुलिया दिखाकर पूछताछ कर रहे हैं।
मोमो की गर्दन में है ब्लू कलर का पट्टा
सुयुक्ति के मुताबिक मोमो सामान्य प्रजाति का कुत्ता है। वह ढाई साल का है। उसका रंग सफेद है। उसके गले में ब्लू कलर का पट्टा है। अगर किसी को कहीं भी मिलता है उसे तो पोस्टर में दिए गए नंबरों पर संपर्क कर बता सकता है। हमने उसे मां की तरह पाला है। उसके गायब होने से घर के अन्य छह कुत्ते भी उदास है।
यह भी पढ़ेंः
एनजीओ करती है स्ट्रीट एनिमल का रेस्क्यू
सुयुक्ति पोपो नाम से एनजीओ चलाती है। यह एनजीओ स्ट्रीट जानवरों को रेस्क्यू करती है। यदि किसी जानवर को चोट लग जाए तो उसका ट्रीटमेंट करती हैं। बड़ा जानवर है तो उसका फर्स्ट एड करने के बाद बरेली स्थित IVRI भेज देती हैं।