23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार हो रही बारिश से तमसा नदी के बंधे में रिसाव, मची अफरातफरी

जिलाधिकारी ने कराया दुरूस्त

less than 1 minute read
Google source verification
tamsa river dam

तमसा नदी डैम

आजमगढ़. जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने रविवार को तहसील सगड़ी बाढ़ प्रभावित देवारा क्षेत्र के बंधे, नालों व शहर से सटे तमसा नदी बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया तो शहर में ईओं को जल भराव वाले क्षेत्रों से तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने को कहा।


जिलाधिकारी द्वारा सगड़ी क्षेत्र में पूरे बंधे के साथ ही लाटघाट तथा उलटहवा नाला ंका निरीक्षण किया गया। उन्होने ग्रामिणों से मुलाकत की और जानकारी प्राप्त की बरसात से कही जलभराव, जान-माल का खतरा तो नही है किसी के कच्चे मकान तो नही गिरा है। खाद्यान्न वितरण के बारे में भी उन्होंने स्थानीय लोगों से जानकारी ली। उप जिलाधिकारी सगड़ी तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम मे ग्रामिणों को कही कोई परेशानी न हो। हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।


वहां से लौटने के बाद डीएम ने बवाली मोड़ से भंवरनाथ तक बन्धे का निरीक्षण किया। बन्धे पर एक जगह पानी का रिसाव हो रहा था। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड तथा ईओ नगरपालिका को बुलाकर उसे अपने सामने ठीक कराने का निर्देश दिया। बस्ती के तरफ आने वाले पानी को भी नदी के तरफ तत्काल निकालने के लिए पम्प की व्यवस्था कराया गया।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रसाशन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर तथा ईओ नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे यदि कही भी जल भराव/जल जमाव, जनहानि/धनहानि/पशु हानि आदि की समस्या हो तो उसका संज्ञान लेते हुए तत्काल समस्या का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

BY- RANVIJAY SINGH