16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई महिला का रोने लगा नवजात बच्चा, महिला कांस्टेबल ने पिलाया दूध

UP पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई महिला का रोने लगा नवजात बच्चा, महिला कांस्टेबल ने पिलाया दूध, पुलिस के मानवीय चेहरे को लोगों ने सराहा

less than 1 minute read
Google source verification

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश में हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक महिला परीक्षा देने आई थी, उसका बच्चा अचानक रोने लगा। बच्चा काफी देर तक रोता रहा तभी एक महिला सिपाही से रहा नहीं गया और वो उसको अपने साथ ले गई।

महिला सिपाही ने बच्चे की देख-रेख मां की तरह करने लगी और बच्चे को दुलराते हुए महिला ने उसे दूध पिलाया, जिसके बाद बच्चा शांत हो गया। महिला पुलिसकर्मी की इस दुलार की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी महिला सिपाही की सराहना की है। बता दें कि काफी देर तक बच्चे को चुप कराने की कोशिश की जा रही थी लेकिन वो चुप नहीं हो रहा था. जिसके बाद महिला सिपाहियों ने बच्चे को संभाला और मां की तरह उसके साथ व्यवहार करते हुए दूथ पिलाया, अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ मातृत्व का भी फर्ज निभाया है जो की सराहनी है।

इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एसकेपी इंटर कॉलेज में परीक्षा के निरीक्षण के दौरान दो महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया था। जहां एक महिला परीक्षा देने आई थी, उसके साथ एक बच्चा भी था। बच्चे की मां पुलिस परीक्षा देने के लिए आई है और घर से बच्चों के साथ जो परिजन आए थे वह बच्चे को चुप नहीं कर पा रहे थे। इस पर महिला पुलिसकर्मी सुधा सिंह और अनीता मिश्रा ने बच्चे को अपने पास ले गए और दुलार करके उन्हें दूध पिलाया और चुप कराया। एसपी सिटी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों का ये कदम सराहनी है।