उन्होंने बताया कि इस बार रंग महोत्सव में फिल्म स्टार विक्रान्त सिंह (नच बलिए फेम), मोनालिसा (बिग बॉस, नच बलिए), मनोज सिंह टाइगर (कामेडियन), बालेश्वर सिंह, सीपी भट्ट कामेडियन, गुंजन पंत (अभिनेत्री), सतीश वर्मा (बिग गंगा लिट्टी चोखा फेम),संजय पाण्डेय खलनायक, अमरेश सिंह (अभिनेता), राहुल श्रीवास्तव कामेडियन भी भाग लेंगे। इस रंग महोत्सव में कुल 32 सांस्कृतिक दल आ रहे है। जिनमें पहली बार रंग महोत्सव में 16 नाटक में राम रहीम चबूतरा, बावा जीतमल, बिके हुए आदमी, नैना, बजे ढ़ीढ़ोरा उर्फ खून का रंग (नौटंकी) आंधी रात के बाद भागीरथ, (बंग्ला भाषा), गदहे की बारात, गज फुट इंच, मेरा वजूद, केचुली, बेटी वियोग (भोजपुरी भाषा), कर्मनाशा की हार और कामेड़ी किंग के नाम से मशहूर फिल्म कामेडियन मनोज सिंह टाईगर व सीपी भट्ट, द्वारा क्रमशः मांस का रूदन, वैष्णों की फिसलन, नाटकों की प्रस्तुतियां होगी।