5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल का जश्न मनाने वाराणसी जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

नए साल पर महराजगंज से काशी जा रहे कार सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में तीन की मौत हो गई, दो गंभीररूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
हादसे में मृत आशीष, आयुष्मान और अब्दुल

हादसे में मृत आशीष, आयुष्मान और अब्दुल

कार का गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। कार में छह दोस्त सवार थे। सभी नए साल का जश्न मनाने वाराणसी जा रहे थे।

बेलीपार के पास आधी रात को हुआ हादसा
कार सवार युवक रात करीब 12 बजे गोरखपुर के बेलीपार पहुंचे थे। कार में छह युवक सवार थे। कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ेंः

वाराणसी में कमरे में मिला रेलवे सिग्नल विभाग के ESM उसकी पत्नी और ढाई साल के बच्चे का शव


काशी विश्वनाथ का करने जा रहे थे दर्शन
ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव निवासी दिवांश पुत्र कमलेश मिश्र अपने दोस्तों के साथ काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रहा था। कार में निचलौल निवासी 24 साल का आशीष मद्धेशिया, 19 साल का आयुष्मान सिंह, 18 साल का अब्दुल और 18 साल का आरबाज और एक अज्ञात युवक बैठा था।

यह भी पढ़ेंः

पति का झाड़-फूंक कराने गई महिला से ओझा ने किया दुष्कर्म, अब दे रहा धमकी


तीन युवकों की मौके मौत
दुर्घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। आशीष, आयुष्मान और अब्दुल की मौके पर ही मौत हो गई थी। दिवांश और आरबाज गंभीररूप से घायल हैं। घायलों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। परिवार में कोहराम मचा है। दुर्घटना का कारण कोहरा बताया जा रहा है।