28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैक्टर यात्रा के बहाने सपाइयों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

सड़क पर उतरे विधायक से लेकर पूर्व सांसद तक, पुलिस को करनी पड़ी भारी मशक्कत केेंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, भाजपा सरकारों को बताया जन विरोधी अंबारी में सड़क पर ट्रक खड़ी कर पुलिस ने रोका पूर्व सांसद का काफिला, जमकर हुई कहासुनी कई जगह हिरासत में लिए गए सपाई बाद में पुलिस ने किया रिहा

2 min read
Google source verification
azamgarh news

ट्रैक्टर यात्रा में शामिल सपाई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पार्टी मुखिया के अह्वान पर मंगलवार को कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के समर्थन में सपाई सड़क पर उतर गए। ध्वजारोहरण के बाद जिला मुख्यालय सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में सपाइयों द्वारा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गयी। इस दौरान सपाइयों से पुलिस की झड़प भी हुई। कई जगह सपाई हिरासत में लिए गए। वहीं अंबारी में बाहुबली का काफिला रोकने के लिए पुलिस ने ट्रक खड़ी कर बैरिकेटिंग कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर नोकझोक हुई। सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जन विरोधी बताते हुए उखाड़ फेंकने का अह्वान किया।

सपा जिला कार्यालय में पहले जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ट्रैक्टर यात्रा निकाली गयी। काफिला में शामिल बबिता चैहान, श्रृंगारी गौतम, द्रौपदी पाण्डेय, किरन श्रीवास्तव, सपना निषाद, छात्र नेता रिंकू यादव ज्यों ही कोर्ट किला से आगे हाफिजपुर के लिए बढ़े पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सपाई वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दिये। करीब दो घंटे बाद सीओ सिटी मौके पर पहुंचे तो मामला शांत हुआ।

इसी तरह पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में आहोपट्टी से हाफिजपुर तक यात्रा निकाली गयी। पूर्व मंत्री व जिलाध्यक्ष शहीदे आजम भगत सिंह सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर आगे बढ़े तो पुलिस ने रोक दिया। दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि योगी सरकार का लोकतंत्र व संविधान में विश्वास नहीं है।

अंबारी में पूर्व सांसद रमाकांत यादव के नेतृत्व में यात्रा निकाली गयी। पुलिस ने अंबारी चैक पर ट्रकों को बेतरतीब खड़ा करके बैरिकेडिंग कर दी। इससे रैली चैक पर ही रुक गई है। इसके बाद सपाई वहीं नारेबाजी शुरू कर दिये। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से जमकर झड़प हुई। इसी तरह मुबारकपुर में पूर्व मंत्री चन्द्रदेव यादव, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, श्यामदेव चैहान के नेतृत्व में लोग सड़क पर उतरे लेकिन बहरूद्दीनपुर के पास एसडीएम सदर व सीओ ने रोक लिया। वहीं गोपालपुर में विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में ट्रैक्टर यात्रा निकाली गयी। यहां पुलिस ने विधायक और समर्थकों को हिरासत में ले लिया।

अतरौलिया में विधायक डा. संग्राम यादव, सगड़ी में जयराम सिंह पटेल, मेंहनगर में विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव व हंसराज यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर यात्रा निकाली गयी लेकिन पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में ले लिया। लालगंज में पूर्व विधायक बेचई सरोज को घर पर ही नजरबन्द कर दिया गया। वहीं दीदारगंज व निजामाबाद में आदिल शेख व आलमबदी के नेतृत्व में रैली निकली गयी।

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी सपा से डरकर आन्दोलनों को दमन के रास्ते से दबाने का काम कर रहे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, गरीबों, मजलूमों के पक्ष में खड़ी होकर संघर्ष करती रहेंगी। जब तक तानाशाह मुख्यमंत्री को हटा नहीं लेंगे तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा

BY Ran vijay singh

Story Loader