26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ में हो रहा था धर्मांतरण! पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

रौनापार में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस हिरासत में आरोपी

आजमगढ़ जिले में एक माह में पांचवीं बार धर्मांतरण का मामला सामने आया है। अब रौनापार में पूजा पाठ के नाम पर लोगों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आशीष गुप्ता की शिकायत पर कार्रवाई
रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर गांव निवासी आशीष कुमार गुप्ता पुत्र लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कादीपुर गांव में कान्ती देवी पत्नी राजकुमार और राजकुमार पुत्र दलसिंगार प्रार्थना के आड़ में धर्म परिवर्तन कराते हैं। इनके साथ कुछ और लोग शामिल है। यह पूजा-पाठ के नाम पर लोगों को बरगलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं।


पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस आशीष की शिकायत दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही थी। विवेचना में आरोप सही मिलने पर पुलिस ने कादीपुर गांव निवासी कान्ती देवी पत्नी राजकुमार और राजकुमार पुत्र दलसिंगार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेः MBBS में एडमिशन के लिए छात्रा ने किया बड़ा फ्रॉड, 64 नंबर कर दिए 464


पुलिस ने बरामद की धार्मिक पुस्तक
पुलिस ने कान्ती के घर से 15 धर्म प्रचार की पुस्तकें, लकड़ी का कुश और कैलेन्डर बरामद किया है। दोनों प्रार्थना सभा बुलाते थे। भूत प्रेत के नाम पर लोगों की झाड़ फूंक भी करते था। विश्वास में लेने के बाद उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जाता था।

यह भी पढ़ेः आजमगढ़ में राहुल के बिना निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, कुछ ऐसी है तैयारी


एक माह में धर्मांतरण की पांचवीं घटना
आजमगढ़ में एक माह के भीतर यह धर्मांतरण का पांचवां मामला सामने आया है। अब तक दर्जन भर से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बाद भी घटनाएं नहीं रुक रही है। ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग दलित और गरीब बस्तियों के लोगों को सीधा टार्गेट कर रहे हैं।