
प्रतीकात्मक फोटो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर स्कूल आते-जाते मनचलों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्राओं ने दावा किया है कि उन्हें जबरन कार में भी बैठाने की कोशिश की जाती है। छात्राओं ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्राओं का आरोप है कि वे क्षेत्र के एक इंटर कालेज में पढ़ती हैं। उनके गांव के तीन युवक स्कूल जाते समय छेड़खानी करते हैं। कई बार तो जबरन अपनी कार में बैठाने का प्रयास भी कर चुके हैं लेकिन वे किसी तरह बचकर निकल गईं। दोनों बहनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। छात्राओं की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा उमेश बाजपेयी का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोप की जांच कराई जा रही है। छानबीन में पता चला है कि छात्रा और आरोपितों के परिवार में भूमि विवाद है। आरोप की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्घटना में घायल पेंटर की उपचार के दौरान मौत
आजमगढ़. जहानागंज कस्बा के पास शुक्रवार की शाम ट्रक के धक्के से पेंटर की उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। बनकट मुस्तफाबाद गांव निवासी 35 वर्षीय पिंटू मकान पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार को वह बाजार गया था। शाम के समय पैदल घर लौट रहा था। जहानागंज बजार से निकलने के बाद एक ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार की रात मौत हो गई।
Published on:
09 Oct 2022 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
