7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज बस और ट्रक की सीधी टक्कर, दो की मौत, आठ घायल

बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के पास हुई दुर्घटना

3 min read
Google source verification
Road accident in azamgarh

आजमगढ़ में सड़क हादसा

आजमगढ़. सरायमीर क्षेत्र में गुरुवार को स्कॉर्पियो की चपेट में आ जाने से 4 लोगों की मौत की घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार की सुबह एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। मरदह थाना क्षेत्र में राजेपुर गांव के पास रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में बस में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।

मृतकों में एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसके प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इलाहाबाद से यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही रोडवेज बस शुक्रवार की सुबह करीब 4:00 बजे बरदह थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, उसी दौरान स्थानीय राजेपुर गांव के समीप जौनपुर की ओर जा रहे ट्रक से बस में सीधी टक्कर हो गई।

इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जूते और क्षतिग्रस्त रोडवेज बस में फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 8 अन्य घायल यात्रियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों में अवनीश 19 पुत्र रामप्रसाद यूसुफपुर नवादा थाना महाराजगंज और अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 26 वर्ष की शिनाख्त संभव नहीं हो सकी है । इस दुर्घटना में घायल यात्रियों में रोडवेज बस का चालक अंगद सिंह 45 पुत्र शिवशंकर सिंह ग्राम भैरव गोला जनपद देवरिया, अवनीश 25 पुत्र राम प्रसाद ग्राम यूसुफपुर थाना महाराजगंज, अनीता देवी 30 पत्नी विजय राज ग्राम बलुआ थाना क्षेत्र मुबारकपुर, संजय यादव 35 पुत्र अमरनाथ यादव ग्राम लहरिया थाना क्षेत्र अतरौलिया, विशाल 28 पुत्र रामकुमार ग्राम बिट्टू बागोड़ा जनपद मऊ, राजेश 25 पुत्र राम चरित्र ग्राम दुर्गापुर जनपद बस्ती, नीरज 30 पुत्र हरिलाल ब्राम्हण कुल नगर थाना खेरागढ़ जनपद गोरखपुर और सुरेश चंद 40 पुत्र रामदास ग्राम अमावा महमदपुर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर के निवासी बताए गए हैं।

इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रोडवेज बस चालक अंगद और राजेश की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

अलग- अलग हादसे में तीन की मौत

देवगांव कोतवाली, निजामाबाद व जहानागंज क्षेत्र में 24 घण्टे के भीतर हुए हादसों में 20 वर्षीय युवक एवं 65 तथा 57 वर्षीय वृद्धों की मौत हो गई तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रशीदपुर ग्राम निवासी मारकंडेय यादव के पुत्री की आगामी दिनों शादी सुनिश्चित थी। बुधवार की शाम मार्कण्डेय का 20 वर्षीय पुत्र योगेंद्र बाइक से बहन के शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था। रास्ते में गुरु बाबा स्थान के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार योगेंद्र घायल हो गया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन योगेंद्र ने देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव के समीप बुधवार की शाम विपरीत दिशा से आ रही बाइक की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार 65 वर्षीय रामाज्ञा यादव पुत्र स्व. सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन वृद्ध ने देर रात ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक रामाज्ञा निजामाबाद क्षेत्र के मोलनापुर गांव के निवासी बताए गए हैं। मृतक के चार पुत्र हैं और वह खेतीबाड़ी करते थे।

जहानागंज थाना क्षेत्र के परदेसी मोड़ के पास बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार 57 वर्षीय राधेश्याम पासी पुत्र स्व. अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राधेश्याम मऊ जिले के रानीपुर थाना अंतर्गत दपेहड़ी गांव के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटना के वक्त वह रानी की सराय थाना क्षेत्र में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। मृतक के तीन पुत्र बताए गए हैं। इन हादसों में मृत लोगों के घर कोहराम मचा हुआ है।

BY- RANVIJAY SINGH