
प्रतीकात्मक फोटो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुआडीह में शुक्रवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकली दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन के साथ भागने में सफल रहा।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय नगरपालिका के वार्ड संख्या 22 थरुआडीह निवासी 30 वर्षीय अंजना सिंह पत्नी उपेंद्र सिंह व 35 वर्षीय सुनीता पत्नी बृजलाल प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मार्निंग वाक पर निकली थी। दोनों हाईवे की पटरी पर टहल रही थी। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक भाग गया। महिलाएं जब काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। उन्होंने दोनों की तलाश शुरू कर दी। परिवार के लोग हाईवे पर पहुंचे तो देखा दोनों महिलाएं खून से लथफथ सड़क पर पड़ी हुई थीं। महिलाओं की हालत देख परिवार वाले वाले अस्पताल ले जाने की कोशिश किए लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक महिलाएं दुर्घटना के बाद काफी देर तक सड़क किनारे पड़ी रही लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी। परिवार के लोग जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर विधायक मोहन वर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह, चौकी प्रभारी विरेंद्र यादव आदि अस्पताल पहुंचे और स्वजन को सांत्वना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। महिलाओं की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों की चीख-पुकार से पूरे गांव में मातम छा गया है। हर किसी के मुंह से एक ही बात निकल रही कि काश महिलाएं आज टहलने न निकलतीं, तो ऐसी घटना नहीं घटती। ग्रामीण व रिश्तेदार गमगीन परिवार को ढाढंस बंधाने में जुटे हैं।
Published on:
21 Oct 2022 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
