
आजमगढ़। मौसम में अचानक बदलाव के चलते हुई बारिश, तूफान के चलते फसलों की क्षति के साथ जगह जगह पेड़, बिजली के खंभे गिर गए। सैकड़ो छप्पर धाराशाई हो गए वहीं बिजली व्यवस्था धराशयी हो गई।
पानी भरने से मुर्गी फार्म में एक हजार मुर्गिया मर गईं। सोमवार को दिन में अचानक काले बादलों के चलते अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश होने से गेहूं की फसलें लोट गई।
फसलों की दशा देख किसानों को गहरा आघात लगा। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। वन विभाग का पता नहीं है। घरों और दुकानों पर लगे छप्पर उड़ गए।
क्षेत्र के आवक में शेख राहिल की मुर्गी फार्म में पानी घुसने से हजारों मुर्गियो के बच्चे मर गए। बिजली खम्भा गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। इसकी वजह से देर शाम तक आपूर्ति बहाल नही हो सकी थी।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
