
दुर्गा प्रसाद यादव
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. UP Assembly Election 2022 Result Azamgarh यूपी विधानसभा चुनाव में सभी की नजर आजमगढ़ सीट पर टिकी है। कारण कि यहां सपा ने आठ बार के विधायक बाहुबली दुर्गा प्रसाद पर दाव लगाया है तो बीजेपी ने सपा का किला ध्वस्त करने के लिए ब्राह्मण कार्ड खेला था लेकिन एक बार फिर दुर्गा प्रसाद यादव विरोधियों से आगे निकलते दिख रहे है। पांच राउंड की मतगणना के बाद दुर्गाप्रसाद यादव बीजेपी के अखिलेश से 3352 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि बसपा के सुशील सिंह काफी पीछे नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के लिए जमानत बचाना मुश्किल दिख रहा है।
बता दें कि आजमगढ़ सदर सीट को दुर्गा प्रसाद यादव का गढ़ कहा जाता है। वर्ष 1985 में दुर्गा प्रसाद यादव ने यहां निर्दल जीत हासिल कर राजनीतिक जीवन की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्हें सिर्फ वर्ष 1993 में एक बार हार का सामना करना पड़ा था। नहीं तो दुर्गा प्रसाद को अजेय कहा जाता है। वर्ष 2022 में सपा ने एक बार फिर दुर्गा पर दाव खेला है तो बीजेपी ने दुर्गा को वर्ष 2017 में करीबी टक्कर देने वाले अखिलेश मिश्र गुड्डू पर दोबारा दाव लगाया है। वहीं बसपा से सुशील सिंह मैदान में है।
जिले में मतगणना जारी है लेकिन एक बार फिर दुर्गा यादव लगातार प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए हुए है। सदर में अब तक नौ राउंड की मतगणना हुई है जिसमें दुर्गा प्रसाद यादव 22748 मत हासिल किए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के अखिलेश मिश्र गुड्डू 19396 मत प्राप्त किये है। जबकि बसपा के सुशील सिंह 9569 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं। दुर्गा की लगातार बढ़त से कार्यकर्ता खुशी मना रहे है। लोगों में खूब चर्चा है कि अब दुर्गा का किला शायद कभी न ध्वस्त हो।
Published on:
10 Mar 2022 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
