23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav 2023 : आजमगढ़ में खत्म हुआ मतदान, शाम 5 बजे तक 7 सीटों पर मतदाता फर्स्ट क्लास पास

UP Nikay Chunav 2023 : आजमगढ़ सदर नगर पालिका सीट पर सीमे योगी सहित कई कद्दावर नेताओं ने मतदान की अपील की थी। सांसद दिनेश लाल यादव ने भी सभी से मतदान की अपील की जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई जागरूकता कार्यक्रम भी करवाए थे पर उसके बावजूद मतदाता घरों से नहीं निकले।

2 min read
Google source verification
Azamgarh NIkay Chunav 20232

UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए द्वितीय चरण का मतदान समाप्त हो गया। सभी पोलिंग स्टेशन के मेन गेट बंद करवा दिए गए हैं। अंदर जितने मतदाता मौजूद हैं उन्हें मतदान करने दिया जाएगा। उसके बाद बैलेट बॉक्स सील होकर मतगणना स्थल के स्ट्रॉग रूम में राखी जाएगी। आजमगढ़ जनपद में भी मतदान ख़त्म हो गया है। यहां शाम पांच बजे तक जिले का मतदान प्रतिशत 53.14 प्रतिशत था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक जनपद की 16 निकाय सीटों में से 7 पर मतदाता फर्स्ट क्लास पास हो गए थे। वहीं जनपद की सदर सीट पर मतदाताओं ने सुस्ती दिखाई।

इन सीटों पर मतदातों ने दिया लोकतंत्र का साथ, फर्स्ट क्लास पास

आजमगढ़ की 3 नगरपालिका सीट और 13 नगर पंचायत सीटों में से नगर पंचायत अजमतगढ में शाम 5 बजे तक 60 प्रतिशत, नगर पंचायत अतरौलिया में 65.19 प्रतिशत, नगर पंचायत कटघर लालगंज में 63.05 प्रतिशत, नगर पंचायत निजामाबाद में 64.45 प्रतिशत, नगर पंचायत बूढ़नपुर में 62.9 प्रतिशत, नगर पंचायत महराजगंज में 61.04 प्रतिशत और नगर पंचायत माहुल में 63.51 मतदान हो चुका था और अभी भी मतदाता पोलिंग स्टेशन के अंदर मौजूद थे। वहीं नगर पंचायत मार्टिनगंज भी 59.75 प्रतिशत मतदान के साथ फर्स्ट क्लास पास होने की होड़ में था।

नगर पालिका आजमगढ़ में नहीं निकले मतदाता

आजमगढ़ जनपद की नगर पालिका सदर सीट पर मतदातों में जोश नहीं दिखाई दिया। लोकतंत्र के उत्सव में नगर के वोटर घरों से नहीं निकले। शाम पांच बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार नगर पालिका परिषद् आजमगढ़ में सिर्फ 43.98 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो की पूरे जनपद में सबसे कम हिअ। इसके अलावा नगर पालिका बिलरियागंज में 49.01 प्रतिशत और नगर पालिका परिषद् मुबारकपुर में 55.65 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

आजमगढ़ में शाम पांच बजे तक 16 नगर निकाय सीटों पर मतदान का प्रतिशत

नगर पालिका परिषद्-आजमगढ - 43.98 प्रतिशत

नगर पालिका परिषद्-बिलरियागंज 49.01 प्रतिशत

नगर पालिका परिषद्-मुबारकपुर 55.65 प्रतिशत

नगर पंचायत-अजमतगढ 60 प्रतिशत

नगर पंचायत-अतरौलिया 65.19 प्रतिशत

नगर पंचायत-कटघर लालगंज 63.05 प्रतिशत

नगर पंचायत-जहानागंज बाजार 44.51 प्रतिशत

नगर पंचायत-जीयनपुर 55.48 प्रतिशत

नगर पंचायत-निजामाबाद 64.45 प्रतिशत

नगर पंचायत-फूलपुर 55.03 प्रतिशत

नगर पंचायत-बूढ़नपुर 62.9 प्रतिशत

नगर पंचायत-मेहनगर 57.33 प्रतिशत

नगर पंचायत-महराजगंज 61.04 प्रतिशत

नगर पंचायत-माहुल 63.51 प्रतिशत

नगर पंचायत-मॉर्टिनगंज 59.75 प्रतिशत

नगर पंचायत-सरायमीर 53.07 प्रतिशत