
प्रतीकात्मक फोटो
साहब अमेरिका से बोल रही हूं। मेरा प्रेमी फोन नहीं उठा रहा है। सुना है उसने शादी कर ली है। शादी कर ली तो कोई बता नहीं लेकिन बोलिए मुझसे बात तो करे। आखिर मैं भी तो उसकी पत्नी हूं। उसने मुझसे भी तो शादी की है।
पीलीभीत जिले का है मामला
कोतवाल अशोक पाल के मोबाइल पर मंगलवार को एक फोन आया था। नंबर विदेश का था। काल अटैंड करने पर युवती ने कहा, अमेरिका से बोल रही हूं। मेरा प्रेमी फोन नहीं उठा रहा है। मेरी उससे बात करा दीजिए। हम दोनों ने शादी की है। सुना है उसने दूसरी शादी कर ली हैं।
चार साल पहले अमेरिका गया था युवक
पूरनपुर गांव को एक युवक चार साल पहले अमेरिका गया था। युवती के मुताबिक युवक से उसकी जान पहचान हो गई। युवक-युवती के साथ रहने लगे। कुछ दिन पहले युवक अमेरिका से काम छोड़कर पूरनपुर लौट आया। इसके बाद उसने युवती से कभी बात नहीं की।
दिल्ली की रहने वाली है प्रेमिका
युवती के मुताबिक वह दिल्ली की रहने वाली है। पिछले कुछ सालों ने अमेरिका में रहती है। वह युवक से प्रेम करती है। उसे इस बात का मलाल नहीं है कि उसने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी शादी की जानकारी के बाद उसे दुख जरूर हुआ लेकिन कोई बात नहीं है। बस वह मुझसे बात करें।
यह भी पढ़ेंः
पुलिस ने कराई फोन पर बात
कोतवाल के मुताबिक युवती के फोन के बाद युवक की तलाश की गई। पुलिस ने उससे युवती से बात कराई। दोनों में क्या बात हुई यह तो बताना मुश्किल है। अब दोनों के बीच किस बात का विवाद है अभी नहीं कहा जा सकता है। कारण कि किसी तरह की तहरीर नहीं मिली। मामला सिर्फ बात न करने का था। पुलिस ने दोनों की बात करा दी है।
Published on:
29 Dec 2022 07:02 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
