15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़ के सिद्धार्थ शुक्ला ने पास की UPSC CSE परीक्षा, एक साल पहले असिस्टेंट कमांडेट के लिए हुआ था सलेक्शन

UPSC CSE Result 2022: सिविल सर्विस एग्जाम में आजमगढ़ के सिद्धार्थ शुक्ला ने 18 वीं रैंक हासिल की है। वहीं इशिता किशोर ने 1 स्थान हासिल किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
UPSC CSE Result 2022

UPSC CSE Result 2022

UPSC CSE Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम मंगलवार यानी 23 मई को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में टॉप 5 में 4 लड़कियों ने सफलता हासिल की है। वहीं आजमगढ़ के लाल सिद्धार्थ शुक्ला ने 18 वीं रैंक प्राप्त की है।

तीसरे अटेम्पट में मिली सफलता
तीसरे अटेम्पट में सिद्धार्थ को सफलता हाथ लगी है। आपको बता दें कि एक साल पहले सिद्धार्थ का चयन असिसटेंट कमांडेट के पद पर सलेक्शन हुआ था और इस समय हैदराबाद में उनका प्रशिक्षण चल रहा है। सिद्धार्थ की इस सफलता के बाद उनके माता- पिता बेहद खुश हैं।

इशिता किशोर ने किया टॉप
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा (CSE) में नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने टॉप किया है। बता दे कि इशिता किशोर ने तीसरे प्रयास में इस परीक्षा में टॉप किया है। इशिता किशोर ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है। इशिता किशोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई की है। इशिता किशोर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई की है।