1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब अभिभावकों के साथ 12 साल से कम के बच्चों को भी लगेगा कोरोना टीका

अब 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के अभिभवकों के साथ ही 12 साल या उससे कम आयु के उनके बच्चों को भी कोरोना टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले में तीन केंद्र बनाये गए है। टीकाकरण के लिए लोगों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 2 Jun 2021, 7:26 AM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. कोरोना की तीसरी लहर रोकने की तैयारियों में जुटी सरकार ने 12 साल तक के बच्चों का टीकाकरण शुुरू कर दिया है। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के अभिभावक व बच्चे अपना टीकाकरण करा सकते हैं। इसके लिए जिले में तीन केंद्र बनाएं गए है। बच्चे को टीकाकरण के लिए उम्र से संबंधित प्रमाण पत्र अथवा स्कूल आईडी साथ ले जानी होगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्र ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण सत्र का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें जिस अभिभावक की उम्र 18 साल से 44 वर्ष हो और उनको 12 साल से या उससे कम उम्र का बच्चा है तो वह अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराकर बूथ पर टीकाकरण का लाभ ले सकता है। टीकाकरण हेतु पंजीकरण का पोर्टल खोल दिया गया है, जिस पर अधिकतम 100 लोगों का पंजीकरण हो सकता है।

टीकाकरण के समय अभिभावक को अपने साथ अपना और अपने बच्चे का कोई आईडी प्रूफ, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल का आईडी कार्ड या अन्य कोई प्रमाण जिससे यह प्रतीत हो कि अभिभावक के पास 12 साल से कम उम्र का बच्चा है, लाना अनिवार्य है। इनके टीकाकरण के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं मंडलीय जिला चिकित्सालय चिन्हित है।

पंजीकरण के बाद अभिभावक उक्त केंद्रोें पर जाकर बच्चे का टीकाकरण करा सकते है। बच्चों के टीकाकरण के लिए यह सुनहरा अवसर है। सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए ताकि बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सके।

BY Ran vijay singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश