उन्होंने कहा कि हरैया में ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोकने की जितनी भी निंदा की जाय वह कम है। इस कृत्य को हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। पल्हनी अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि ग्राम विकास एक मजबूत विभाग है। इस विभाग के कर्मचारी सभी कार्य करने में सक्षम हैं। इस मौके पर प्रमोद यादव, मनोज यादव, संजीव सिंह, अखिलेश यादव, मनीष सिंह आदि उपस्थित थे।