15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी, युवक ने महिला मित्र का अश्लील वीडियो किया वायरल

मऊ जिले की शादीशुदा युवती को सोशल मीडिया युवक से दोस्ती भारी पड़ गई। शादी से इनकार करने पर युवक ने महिला की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोपी युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद विवाहिता ने शादी से इनकार क्या किया कि प्रेमी ने आपा खो दिया। पहले उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो महिला का अश्लील वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यही नहीं उसने अश्लील वीडियो विवाहिता के पति को भी भेज दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मऊ के मझवारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में हुई थी। विवाहिता की दोस्ती इंस्टाग्रांम पर बंगाल के नालंदा के रहने वाले के एक युवक के साथ हो गई। अंजान युवक से दोस्ती करना और बात करना उसके लिए गले की फांस बन गया। विवाहिता का आरोप है इंस्टाग्रांम पर बातचीत के दौरान उसकी दोस्ती नालंदा के खिदरचक सोहसराव निवासी मनीश कुमार के पुत्र अशोक से हो गई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच काफी करीबियां बढ़ गई। दोनों घंटों तक बात करते थे।

कुछ दिनों बाद उसने युवक से बात करने से मना कर दिया लेकिन युवक उससे शादी का दबाव बनाने लगा। जब उसने शादी से मना कर दिया तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी जब उसने उसकी बात नहीं मानी तो युवक ने उसकी आईडी और ईमेल आईडी हैक कर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यहां तक कि उसके परिजनों को भी भेज दिया। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।