8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wheather Update: मऊ समेत आजमगढ़ मंडल में झमाझम बारिश के आसार

मऊ समेत पूरे पूर्वांचल में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। विभिन्न स्थानों पर हो रही छिटपुट बारिश से कहीं लोगों ने चैन की सांस ली है तो वहीं ज्यादातर जगहों पर भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं।पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। लोग धान की […]

less than 1 minute read
Google source verification

मऊ समेत पूरे पूर्वांचल में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। विभिन्न स्थानों पर हो रही छिटपुट बारिश से कहीं लोगों ने चैन की सांस ली है तो वहीं ज्यादातर जगहों पर भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं।
पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। लोग धान की फसल की रोपाई में व्यस्त हो गए हैं। वहीं दिन रात हो रही भीषण उमस से लोग परेशान हो गए हैं।
बात करें मऊ,आजमगढ़ और बलिया की तो यहां हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान जहां 31 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की गई। कहीं कहीं हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। पूरे दिन लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे।
वहीं अगर मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।