कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार निवासी आरती निषाद का आरोप है कि पीड़िता व उसके पति रामू निषाद संयुक्त रूप से कौड़िया बाजार में पैथोलॉजी का संचालन करते हैं। बीते मई माह में महिला का पति रामू क्षेत्र की ही रहने वाली एक लड़की को भगा ले गया। कुछ ही दिनों बाद उसका पति चोरी-छिपे आया और पैथोलॉजी का ताला तोड़कर उसमें रखे जांच संबंधी सामान भी समेट ले गया। इतना ही नहीं पीड़िता का आरोप है कि उसका देवर घर में घुसकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत किया और उसके अंगवस्त्र फाड़ दिए। इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके पति रामू निषाद, देवर रामअवतार, ससुर मीता निषाद, सास मंती देवी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह को सौंपी गई है।