गाजीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत नायकडीह ग्राम निवासी सुभाष राजभर ने अपने पुत्री अंजू (20) की शादी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुँआकला रामपुर ग्राम निवासी ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अनिल के साथ की थी। सुभाष राजभर का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मायके वालों की गरीबी देख अंजू ससुराल वालों की प्रताड़ना सहने को मजबूर थी। आरोप है कि गत 18 दिसंबर की शाम ससुराल वालों ने अंजू की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता द्वारा नामजद किए गए पति व ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।