16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति गया विदेश तो महिला को हो गया किसी और से प्यार, प्रेमी अश्लील फोटो दिखाकर करता था ब्लैकमेल, और फिर…

प्रेमी ने चुपके से महिला का अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया था। हर बात मनवाने की करता था जिद।

2 min read
Google source verification
susaid_2.jpg

पति विदेश रहता था। महिला को एक युवक से प्रेम हो गया। युवक ने महिला की अश्लील फोटो खींच ली। वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। बात खुलने लगी तो महिला ने परेशान होकर आत्महत्या कर लिया। अब पुलिस प्रेमी की तलाश में जुटी है।

मुबारकपुर की रहने वाली थी महिला
30 साल की बबिता पत्नी जितेंद्र कुमार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की रहने वाली थी। बबिता ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई।


महिला का पति रहता है विदेश
महिला का पति जितेंद्र कुमार खाड़ी देश में नौकरी करता है। वह एक साल पूर्व दुबई गया था। तब से वह घर नहीं लौटा है। महिला सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर रहती थी। मृत महिला की तीन पुत्रियां भी हैं।


सोनू के जाल में फंस गई थी बबिता
पति के विदेश जाने के बाद बबिता जहानागंज थाना क्षेत्र के नाजिरपुर सरया गांव निवासी सोने के संपर्क में आ गई थी। सोनू ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। सोने ने चोरी से उसका अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया था।



फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था सोनू
सोनू बबिता को फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। वह बात न मानने में फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। बबिता उसकी हरकतों से तंग आ गई थी। यह बात ससुरालवालों को भी पता चल गई थी। इससे वह काफी परेशान थी। इसलिए उसने जहर खा लिया।


सास ने दर्ज काराया मुकदमा
बबिता की मौके के बाद उसकी सास शारदा देवी ने सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। शारदा देवी का आरोप है कि सोनू के उत्पीड़न से परेशान होकर उनकी बहू ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ेंः

पैदल कॉलेज जा रहा था छात्र, बाइक से आए बदमाशों ने नाम बुलाकर रोका, निकाली बंदूक कर दिया ठाय


क्या कहती है पुलिस
मुबारकपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के सास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।