26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामान्य प्रसव से महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, वजन कम होने पर बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती

आजमगढ़ जिले में महिला ने सामान्य प्रसव से तीन बच्चों को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बच्चों का वनज कम होने के कारण उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ कैदी को पेशी पर लेकर आजमगढ़ आ रही पुलिस वैन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। दुर्घटना में चालक और कैदी घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
नवजात बच्चों के साथ परिवार के लोग

नवजात बच्चों के साथ परिवार के लोग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला ने गुरुवार को सामान्य प्रसव से तीन बच्चों को जन्म दिया। इसमें दो पुत्र व एक पुत्री है। एक साथ तीन बच्चों का जन्म वह भी सामान्य प्रसव से चर्चा का विषय बना हुआ है। बच्चों का वजह कम होने के कारण उन्हें जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ सुल्तानपुर से कैंदी को लेकर आजमगढ़ पेशी पर आ रही पुलिस वैन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। दुर्घटना में वाहन चालक और कैदी घायल हो गया।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के टंडवा खानपुर निवासी किरन गौड़ पत्नी शैलेश गौड़ गर्भवती थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होेने पर परिवार के लोगों ने उसे अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पहला प्रसव होने के कारण परिवार के लोग चिंतित थे लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. शिवाजी सिंह व नर्स साधना पांडेय ने गुरुवार को दिन में करीब एक बजे महिला का सामान्य प्रसव कराया। किरन ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो पुत्र व एक पुत्री है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है। तीन बच्चों के जन्म की जानकारी पर लोग कौतूहल बस उन्हें देखने भी पहुंच गए। डा. शिवाजी सिंह ने बताया कि प्रसव सामान्य हुआ है लेकिन बच्चों का वनज सामान्य से कम है इसलिए तीनों को जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है।

इसी क्रम में सुल्तानपुर जिला कारागार में बंद एक कैदी को पेशी के लिए पुलिस वैन से आजमगढ़ न्यायालय लाया जा रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पवई थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने में वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में वाहन चालक नीरज कुमार (42) निवासी रायबरेली घायल हो गया। वहीं वाहन में सवार कैदी व दो आरिक्षियों को मामूली चोट आई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पवई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कैदी को कस्टडी में ले लिया।