8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP CRIME: पालतू कुत्ते ने काटा तो करने गई थी शिकायत, लोगों ने ईंट से हमला कर महिला को मार डाला

55 साल की लालमुनी को पालतू कुत्ते ने काटा था। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
महिला के रोते बिलखते परिजन

महिला के रोते बिलखते परिजन

बलिया जिले में एक महिला को पालतू कुत्ते ने काट लिया। महिला ने मालिक से शिकायत की तो उस पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः पत्नी को छोड़ सरकारी कर्मचारी ने किया कॉल गर्ल से इश्क तो हिस्से में आई तबाही


लालमुनी को काटा था कुत्ते ने
बैरिया थाना क्षेत्र के हरपुर गंगौली नई बस्ती गांव में एक व्यक्ति ने कुत्ता पाला है। मंगलवार की देर शाम गांव की 55 साल की लालमुनी पत्नी दीनदयाल को कुत्ते ने काट लिया। इससे वह घायल हो गई ।

शिकायत करने पर हमला
लालमुनी कुत्ते की शिकायत लेकर मालिक के घर पहुंच गई। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी एक युवक ने महिला के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। महिला गंभीररूप से घायल हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला को अस्पताल भेजा गया। वहीं दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।


महिला की मौत, बाकी का चल रहा उपचार
सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बाकी घायलों का उपचार चल रहा है। इस मामले में परिजनों ने कुत्ता मालिक और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।


दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में दो आरोपी शिवसागर बिंद पुत्र रामेश्वर और आजाद पुत्र शिवसागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस घटना के बाद आरोपी फरार हैं।