6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहती थी महिला, झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने कर दी एक साल की बेटी की हत्या

गोरखपुर जिले में एक महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन में रहती थी। किसी बात को लेकर महिला का प्रेमी से विवाद हुआ तो उसने एक साल की बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. गोरखपुर जिलेे में पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन में रहने वाली महिला का प्रेमी से विवाद हो गया। उसी दौरान प्रेमी ने महिला की एक साल की बच्ची को गोद से छीनकर जमीन पर पकट दिया। महिला मकान मालिक की मदद से घायल बच्ची को मेडिकल कालेज ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर गोरखनाथ थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का अंतिम संस्कार उसके पिता ने किया।

गोरखपुर के शाहपुर के शिवशक्ति नगर मोहला निवासी नंदिनी की शादी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के भैरोगंज सिरोना गांव निवासी राजेश यादव के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। 28 सितंबर 2022 को नंदिनी बीआरडी मेडिकल कालेज में पति को छोड़कर अपनी एक वर्षीय बेटी अदिती को लेकर सहजनवां में रहने वाले प्रेमी जैकी गुप्ता के साथ चली गई। वहां दोनों गोरखनाथ के नयागांव में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे।

बताते हैं कि मंगलवार की देर रात नंदिनी का जैकी से विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर जैकी ने नंदिनी की गोद से अदिती को छीनकर फर्श पर पटक दिया। फर्श पर गिरने से बच्ची गंभीररूप से घायल हो गई। नंदिनी के शोर मचानेे पर मकान मालिक वहां पहुंच गया। मकान मालिक की मदद से घायल बच्ची को मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। चुंकि प्रेमी के साथा जाते समय नंदनी अपने चार वर्षीय बेटे को बीआरडी मेडिकल कालेज में छोड़कर चली गई थी। इसलिए उसका पति अपने तीनों की उसी क्षेत्र में तलाश कर रहा था।

पत्नी के गायब होने के संबंध में उसने गुलरिहा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। राजेश को जब बेटी की हत्या की जानकारी हुई तो वह भी बुधवार की शाम बीआरडी मेडिकल कालेज पहुंचा गया। पोस्टमार्टम के बाद उसने बेटी का अंतिम संस्कार किया। साथ ही हत्या की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी को कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।