18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो शादी के बाद तीसरी लड़की पर आया युवक का दिल, किया ऐसा कारनामा कि जाना पड़ा जेल

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में एक युवक की दो शादी हो चुकी हैं। अब वह एक अन्य लड़की से एकतरफा प्यार करने लगा है।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतापगढ़ जिले में एक युवक ने एकतरफा प्यार में सारी सीमाएं लांघ दी। युवती की शादी के बाद उसने उसकी विदाई में खलल डाला। इसके बाद अगले दिन ही दिन वह लड़की की ससुराल पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवक पहले ही दो शादी कर चुका है।

दो पत्नियां छोड़ चुका है युवक
रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की दो शादी पहले चुकी है। उसकी हरकतों के कारण उसकी दोनों पत्नियों से नहीं बनी। उसने दोनों को ही छोड़ दिया। अब वह अकेले ही रहता है। उसकी दोनों पत्नी मायके में रहती हैं। वे उसके साथ रहने को तैयार नहीं हैं।


युवक पड़ोस की लड़की से कर बैठा प्यार
दो पत्नियों के साथ छोड़ने के बाद अब युवक तीसरी शादी के चक्कर में पड़ा है। पिछले दिनों उसकी नजर अपने पड़ोस की लड़की पर पड़ी तो उसे दिल दे बैठा। मन ही मन उसने लड़की से शादी का फैसला कर लिया। उधर लड़की उसके मंसूबों से अंजान रही।


लड़की की तय हुई शादी तो खुला राज
हाल ही में परिवार के लोगों ने लड़की की शादी तय कर दी। इसके बाद सरफिरा युवक शादी तोड़ने की कोशिश में जुट गया। वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हुआ। 26 नवंबर को बारात आई और लड़की की शादी हो गई। 27 नवंबर की सुबह जब लड़की ससुराल जाने लगी तो युवक को खुराफात सूझी। उसने शादी तोड़ने की कोशिश की।


दुल्हन की कार के सामने लेट गया युवक
विदाई के बाद जैसे ही दुल्हा और दुल्हन कार में सवार हुए। कार आगे बढ़ी तो एकतरफा प्यार में पागल युवक कार के सामने लेट गया। इसके बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया। दुल्हन के परिजन और गांव के लोगों ने किसी तरह डांट-फटकार कर उसे हटाया। इसके बाद विदाई हुई।


अगले ही दिन पहुंच गया युवती की ससुराल
सरफिरा युवक दुल्हन के ससुराल जाने के बाद भी चुप नहीं बैठा। वह 29 नवंबर को सीधे उसकी ससुराल पहुंच गया। वहां परिवार के लोगों से मिलकर लड़की को साथ ले जाने की जिद करने लगा। लोगों ने किसी तरह युवक को वहां से भगाया। इसके बाद भी वह पीछा नहीं छोड़ा।

यह भी पढ़ेः पवन से हुआ प्यार तो नगमा बनी नेहा, 2 बच्चे और पति को भी छोड़ा


दस दिन बाद युवक को पकड़ने में पुलिस कामियाब
युवक द्वारा ससुराल में किए गए हंगामे की जानकारी युवती ने फोन पर अपने पिता को दी। इसके बाद पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से ही युवक गायब था। काफी तलाश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया।