12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बलिया जिले में शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले जीजा व साले की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों के सड़क जाम करने से अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

2 min read
Google source verification
सड़क जाम कर धरने पर बैठे ग्रामीण

सड़क जाम कर धरने पर बैठे ग्रामीण

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले जीजा साले की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। सैड़कों की संख्या में लोग रोड पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिए। जानकारी होेने पर मौके पर पहुंचे सीओ बांसडीह राजेश तिवारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग बिजली विभाग के सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों ने घंटों के प्रयास के बाद लोगों को समझाने में सफलता पाई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 19 वर्षीय संदीप तिवारी पुत्र राजेश तिवारी के जीजा 30 वर्षीय अजय पांडेय पुत्र रमेश पांडेय दो दिन पूर्व खानपुर आये थे। शनिवार की सुबह संदीप और अजय खानपुर-समरथपाह मार्ग के किनारे शौच के लिए गए थे। इसी बीच मार्ग के किनारे खेत में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। तार में करेंट प्रवाहित होने के कारण अजय पांडेय उसकी चपेट में आकर तड़पने लगा। संदीप ने सोचा कि जीजा को तार से अलग कर दे, जिसके कारण वह भी चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना संदीप के परिवार को दी तो लोग मौके पर पहुंचे।

जर्जर तार टूटने से हुई दुर्घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गए और सहतवार- हल्दी मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी होने पर सीओ बांसडीह राजेश तिवारी फोर्स के साथ मौक पर पहुंच गए। उन्होने लोेगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित भीड़ बिजली विभाग के सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गई। अधिकारियों के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

मृतक अजय पांडेय अपने पुत्र के छठी के कार्यक्रम के शामिल होने के लिए ससुराल आया था। दो दिन पहले ही यह कार्यक्रम संपन्न हुआ था। मांगलिक कार्यक्रम के दो दिन बाद ही घर में हुई 2 मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक संदीप तिवारी दो भाइयों में बड़ा था। मृतक संदीप के पिता उमेश तिवारी, माता बिंदु देवी, बहने रंभा,नीतू, रितु का रोते-रोते बुरा हाल है। अपने सुहाग के उजड़ने से व्यथित मृतक अजय की पत्नी रंभा देवी अर्द्धविक्षिप्त जैसी हो गई है।