8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा ने युवा नेता पप्पू यादव पर लगाया बड़ा दाव, चुनाव से पहले सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने जिले के युवा नेता पप्पू यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने पप्पू को समाजवादी पार्टी छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। माना जा रहा है कि पप्पू को जिम्मेदारी मिलने से समाजवादी पार्टी की युवाओं के बीच पैठ बढ़ेगी।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने संगठन के जरिये सत्ता की सीढ़ी चढ़ने की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन में छात्र और युवाओं को तरजीह देकर पार्टी युवा पीढ़ी में पैठ बनाने में जुटी है। इसी कवायद के तहत जिले के युवा नेता पप्पू यादव को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। माना जा रहा है कि छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहे पप्पू यादव युवाओं को पार्टी से जोड़ने में कामियाब होंगे। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर गांव निवासी पप्पू यादव पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहे हैं। इन्होंने राजनीति की शुरूआत छात्र राजनीति से की। पप्पू यादव पहली बार वर्ष 2000 में अपनी माता विजय लक्ष्मी देवी को हरिहरपुर से क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ाए लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पप्पू यादव खुद 2004 में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए शिब्ली नेशनल कालेज में मैदान में उतरे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
वर्ष 2005 में वे दोबारा अध्यक्ष का चुनाव लड़े और जीत हासिल की। वर्ष 2005 में ही उन्होंने अपनी माता विजय लक्ष्मी देवी को क्षेत्र पंचायत का चुनाव भी जिताया।

वर्ष 2007 में पप्पू को समाजवादी छात्रसभा का प्रदेश सचिव बनाया गया। इसके बाद वे वर्ष 2010 में हाफिजपुर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े 276 वोट से हार गए। वर्ष 2015 में वहीं से फिर मैदान में उतरे लेकिन इस बार उन्हें दुर्गा यादव के भतीजे प्रमोद यादव से हारना पड़ा। 2021 में तीसरे प्रयास में वे हाफिजपुर से जिला पंचायत सदस्य चुने गए। अब पार्टी ने उन्हें समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

पप्पू यादव का कहना है कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनका प्रयास होगा कि वे पार्टी मुखिया की उम्मीदों पर खरा उतर सके। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। हम सभी का एक ही लक्ष्य है प्रदेश की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंका जाय। हम संगठन को मजबूत बनाकर पूरी ताकत से मैदान मेें उतरेंगे। आज किसान, नौजवान सभी सपा के साथ है। हम 2022 में पूर्व बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।