22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़वानी

देखिएं वीडियो… गोई नदी के पुराने पुल को ब्लॉस्टिंग कर तोड़ा

-वैकल्पिक मार्ग कच्चा व संकरा होने से बाइक चालक गिरकर हो रहे घायल

Google source verification

बड़वानी/पाटी. नगर की गोई नदी पर बने पूल को तोडकऱ नवीन उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य किया जाना है। पुराने पुल को सोमवार को ब्लॉस्टिंग कर जमींदोज कर दिया गया। पुल के मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। वहीं पुल टूटने से आवागमन बाधित न हो। इसलिए पुल के समीप ही वैकल्पिक पुलिया व मार्ग बनाया गया है। वैकल्पिक मार्ग कच्चा होने से दो पहिया वाहन गिरकर चोटिल हो रहे है। साथ ही मार्ग पर रोलर से दबाई नहीं होने से अभी भी मार्ग कच्चा है कच्चे मार्ग से वाहन फिसल रहे है।
मार्ग पर धूल भरे गुब्बारे भी उड़ रहे है। जिसके चलते वाहन चालकों व राहगीरों को मार्ग दिखाई नहीं देता, जिससे परेशानी हो रही है। वैकल्पिक पुलिया के समीप सीधा चढ़ाव होने से वाहन पीछे की ओर फिसल रहे है। जिसके चलते दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। वहीं मार्ग संकरा होने से आमने-सामने से आ रहे चारपहिया वाहन के बीच बाइक चालक को निकलने में बड़ी परेशानी होती है। वैकल्पिक मार्ग पर वाहन का जाम लग रहा है। वैकल्पिक मार्ग की चौड़ाई केवल 8 से 10 फीट है। जिस पर एक ही वाहन गुजर सकता है। एक साथ दो वाहनों को निकलने में बड़ी परेशानी हो रही है।
मार्ग पर बिछा रखे है पत्थर के बोल्डर
वैकल्पिक मार्ग उत्कृष्ट विद्यालय के समीप छात्रावास के पीछे से बना हुआ है। मार्ग पर पत्थर के बोल्डर बिछा रखे है। जिसने दो पहिया वाहन के पहिए धंस रहे है, जिससे वाहनों का बैलेंस बिगड़ रहा है। मार्ग पर मिट्टी व छोटे छोटे पत्थर होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो रहे है। करीबन 1 किमी की दूरी वाले इस मार्ग में कुम्हार मोहल्ले व बुदी में खेड़ापति हनुमान मंदिर के आगे मार्ग संकरा होने से दो वाहन एक साथ नही निकल रहे है, जिससे जाम लग रहा है। एमपीआरडीसी विभाग द्वारा पुल तोडऩे से पहले पुल निर्माण की एजेंसी से वैकल्पिक मार्ग व्यवस्थित रूप से बनाया जाना था, लेकिन मार्ग में कई तरह की कमियां है, जिससे वाहन चालकों को समस्याएं आ रही है।
ये पगडंडी पैदल चलने वालों के लिए भी नहीं है
नगरवासी संतोष पाटीदार और देवचंद दावदे ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पुल के निर्माण की घोषणा की थी, जिसका कार्य प्रारंभ हो गया है, लेकिन जो बड़वानी तरफ जाने और आने के लिए जो वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है, वह कच्चा बनाया है। साथ ही संकडा भी बना हुआ है, जिससे चारपहिया वाहन चालक हादसे के शिकार हो रहे है। वैकल्पिक मार्ग में बार-बार जाम लग रहा है। ग्रामीणों और नगरवासियों का भी कहना है कि ये पगडंडी पैदल चलने वालों के लिए भी नहीं है। क्योंकि देखा जाए तो चार पहिया वाहन जब निकलते है, तो दो पहिया वाहन को रुकना पड़ता है, ये पगडंडी मार्ग है। पुराना 5 से 6 फीट का मार्ग था जो सीमेंट वाला जो करीब 200 मीटर का था। उसको ही वैकल्पिक मार्ग बना दिया।