18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़वानी

VIDEO… राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने का विरोध

-कांग्रेसियों ने दिया धरना, पीएम मोदी का फूंका पुतला, बाला बच्चन बोले आज एक राहुल की आवाज दबाने का प्रयास किया हैं, अब देश में करोड़ों राहुल की उठाएंगे आवाज

Google source verification

बड़वानी। वायनाड के सांसद और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में जिला कांगे्रस ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व राजपुर विधायक बाला बच्चन ने कहा कि आम आदमी की आवाज देश के सर्वाेच्च सदन संसद में उठाते थे। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद उनके देश का प्रधानमंत्री बनने का रास्ता स्पष्ट हो चुका है, लेकिन उनकी आवाज बंद करने के लिए उनकी संसद सदस्यता भाजपा और पीएम मोदी के इशारे पर रद्द की गई है। ऐसा कृत्य राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी के साथ हुआ था, तब भी वो जनता के बीच गई थी और उनकी सरकार बनी थी।
बच्चन ने कहा कि भारत जोड़ो की सफलता से भाजपा में घबराहट हैं। आज एक राहुल की आवाज दबाने का प्रयास किया हैं, अब देश में करोड़ों राहुल की आवाज उठाने वाले है। इसके विरोध में देशभर में कांग्रेस ने ललकार लगाई है। आगामी समय में बड़े-बड़े आंदोलन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह दरबार के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी ने शहर के पुराने कलेक्टोरेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित कर पीएम मोदी, केंद्र सरकार और भाजपा को आड़े हाथों लिया। धरना प्रदर्शन के बाद पुराने कलेक्टोरेट के सामने पीएम मोदी का पुतला फूंक कांग्रेसियों ने विरोध जताया।
दौरान पानसेमल विधायक चंद्रभागा किराड़े, ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीराम यादव, पूर्व नपाध्यक्ष राजन मंडलोई, लक्ष्मण चौहान, इकबाल कापडिय़ा, किशोरसिंह ठाकुर, जिला संगठन मंत्री नासिर खान जुलवानिया, जिला प्रवक्ता अजयसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रमेश पटेल, चंद्रशेखर यादव, राहुल राठौर, मनेंद्र बिट्टू पटेल, सुनील यादव, जितेंद्र जैन, कुलसुम कापडिय़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा परमार, सेवादल अध्यक्ष विवेक शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लव जगताप, अजितकौर सलूजा, पार्षद ईशु यादव, कैलाश जामसिंग, सचिन शर्मा, मुजीब कुरैशी, नितिन यादव, सादाब कुरैशी, अंकुर सोनी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
2 अप्रैल को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
जिला संगठन मंत्री व प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को जिला स्तर पर कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें मार्गदर्शन देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल शामिल होंगे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों व विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी।