26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी की इस नदी पर करोड़ों की लागत से बनेगा बांध, मिली मंजूरी

MP News : वर्षों से लंबित व कई बार मंत्रालय जाने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से राखी के निकट सुसरी नदी पर 50 करोड़ के बांध के साथ कालाअंबा बांध 50 करोड़ का बनाए जाने की स्वीकृति मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बड़वानी

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 16 Apr 2025, 10:22 AM IST

MP News

MP News : जनपद पंचायत पानसेमल के तहत राखी बुजुर्ग गांव में वाटरशेड यात्रा व जल संवर्धन अभियान चलाया। इसके तहत विधायक श्याम बर्डे ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद पंचायत की 12 पंचायत में वाटरशेड मिशन के तहत विभिन्न कार्य हो रहे। जिसका मुख्य उद्देश्य हर परिस्थिति में गांव का पानी गांव में शहर का पानी शहर में रोकना है। वर्षों से लंबित कई बार मंत्रालय जाने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बड़वानी के सुसरी नदी पर 50 करोड़ के बांध के साथ कालाअंबा बांध 50 करोड़ का बनाए जाने की स्वीकृति मिली, जिससे जल संग्रहण होगा।

सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा। किसानों को मदद मिलेगी। उनका विकास होगा। देश का विकास होगा। हम भूखे पेट रह सकते, लेकिन पानी न मिले तो हमारी हालत कैसी हो जाएगी। उन्होंने अपील की कि सभी सबसे पहले संकल्प करें कि पानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे जल का संग्रहण करेंगे।

ये भी पढें - अब इन शहरों को भी सौर उर्जा से मिलेगा पानी, होगा करोड़ों का फायदा

किसान सेवा केंद्र का भी शुभारंभ

कार्यक्रम के आरंभ में विधायक के राखी पहुंचने पर निकाली गई जल कलश यात्रा में विधायक में कलश का पूजन कर कलश लेकर खड़ी कन्याओं के पैर छुए व वाटरशेड मिशन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। विधायक ने किसान सेवा केंद्र का भी शुभारंभ किया। इसके तत्काल बाद पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण भी उसी परिसर में किया। विधायक बर्डे ने अपने उद्धबोधन में कई बार ग्रामीणों से आदिवासी बोली में भी बात की। उन्हें पेड़ लगाने,जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जपं सीईओ विरल पटेल ने वाटरशेड यात्रा को लेकर चलाए जा रहे जल मिशन अभियान में सभी से सहयोग का सहयोग की अपील की।

ये भी पढें - एमपी में बनेगा नया 'वेस्टर्न बायपास', कई गांवों की ली जाएगी जमीन

विधायक ने 50-50 करोड़ की लागत से बनने वाली सुसरी नदी व काला अंबा योजना स्वीकृति की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथगए जल मिशन अभियान के जल योद्धाओं का सम्मान मंच से किया गया। विखं में वाटरशेड योजनाओं के लिए प्रमुख शिल्पकार के रूप में कार्य कर रहे उप यंत्री जिवेंद्र बघेल का भी मंच से जल योद्धा के रूप में अभिनंदन किया गया।

विधायक ने किया लोकार्पण व भूमिपूजन

प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास के तहत परियोजना 4 जनपद पंचायत पानसेमल की ग्राम पंचायत राखी बुजुर्ग में वाटरशेड यात्रा आयोजित हुई। इसमें क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे द्वारा कस्टम हेयरिंग सेंटर का लोकार्पण व नवीन कार्यों का भूमि पूजन तथा जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए वाटर शेड यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।