19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़वानी में बाढ़, खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर बह रही नर्मदा

बड़वानी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नर्मदा खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है। प्रशासन ने आसपास के गांवों को खाली करा लिया है।

2 min read
Google source verification
barwani_nrmd.png

बड़वानी में बाढ़ के हालात

भोपाल. एमपी में प्रदेशभर में तेज बरसात का दौर जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में आई बाढ़ delhi flood की तरह एमपी में भी कुछ जगहों पर बाढ़ की सी स्थिति बन रही है। यहां के बड़वानी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नर्मदा खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है। प्रशासन ने आसपास के गांवों को खाली करा लिया है। शाजापुर shajapur flood में लखंदर नदी में उफान से यहां बना पुल डूब गया है। इधर राजधानी भोपाल के पास सीहोर के अमरगढ़ amargarh झरने में एक युवक डूब गया जिसकी तलाश चल रही है।

एमपी के नर्मदापुरम के साथ ही रायसेन, छिंदवाड़ा, गुना, उज्जैन और सागर जिलों में भी तेज बारिश हुई। नर्मदापुरम में शुक्रवार को तेज बरसात हुई। जिलेभर में 24 घंटों में 3 इंच पानी गिरा। राजधानी भोपाल में 8.5 मिमी बरसात हुई जबकि इंदौर में 20.2 मिमी पानी गिरा।

बड़वानी के राजघाट में नर्मदा narmada flood दो दिन से उफान पर है। यहां किनारे के गांवों को खाली करा लिया गया है। तेज बरसात के साथ ही इंदिरासागर डेम और ओंकारेश्वर omkareshvar डेम से पानी छोड़े जाने के कारण यहां का जलस्तर बढ़ा। शनिवार को सुबह यहां जलस्तर 125 मीटर पर पहुंच गया जोकि खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ज्यादा है।

शाजापुर में लखंदर नदी में उफान आ गया है। इससे यहां बना पुल डूब गया। बुरहानपुर में ताप्ती नदी में भी उफान आ गया जिससे यहां कई मंदिर डूब गए हैं। यहां घाटों पर होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। उज्जैन में क्षिप्रा का पानी धीरे धीरे कम हुआ है, रामघाट पर डूबे मंदिरों से पानी निकला है।

सीहोर में अमरगढ झरने में भोपाल का युवक आकाश जायसवाल डूब गए। वे अपने दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने गए थे। 28 साल के आकाश की तलाश जारी है।