16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़वानी

VIDEO… बकरी का शिकार करने के चक्कर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने खेत में छोड़ा, एक सप्ताह से खेत में घूम रहा था

Google source verification

बड़वानी.
जिले के पिपलूद गांव में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। किसान की सूचना पर वन विभाग ने केले के खेत मे पिंजरा लगाया गया था। वनमंडलाधिकारी एसएल भार्गव ने बताया कि लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने सूचित किया था कि ग्राम पिपलूद में एक तेंदुआ खेतों में दिखाई दे रहा है। इस पर अधिकारियों और वन अमले ने ग्राम पिपलूद का दौरा किया था।
वन मंडलाधिकारी ने बताया कि पिपलूद गांव के किसान जगदीश यादव ने बताया था कि करीब 5 से 6 दिनों से केले के खेत मे एक तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना मिलने पर अमला किसान पहुंचा और सोमवार की शाम को 5 बजे किसान के खेत में पिंजरा लगा दिया। तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के लिए पिंजरे के अंदर बकरी का शिकार रखा गया। पिंजरा लगाने के बाद लोगों को समझाइश भी दी गई कि सतर्क रहें। आसपास के ग्रामीणों को सचेत भी किया कि वे खेत व आसपास में ना घूमे।
खेत के आसपास लगाई थी ड्यूटी
खेत के आसपास वनविभाग की टीम की ड्यूटी लगाई गई। टीम को रात पता चला कि करीब 11.30 बजे तेंदुआ पिंजरे में आ गया है। डीएफओ ने बताया कि सूचना पर वे टीम सहित में मौके पर पहुंचे व तेंदुआ लेकर वन विभाग की टीम बड़वानी वन मंडल आ गए। रात में ही तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तेंदुआ स्वस्थ हालत में पाया गया। जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जंगल में छोड़ दिया गया है।