7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़वानी

VIDEO : ***NIA ने श्याम उर्फ टोनी सिकलीगर के घर दी दबिश***

-सेंधवा विधानसभा के अवैध हथियार निर्माण के गढ़ पहुंची नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए)-हथियारों की तस्करी करने वाले श्याम उर्फ टोनी सिकलीगर के घर दी दबिश, 9 घंटे परिजनों से की पूछताछ- गैंगस्टर को हथियार सप्लाई की आशंका- सेंधवा सिटी थाने पर दर्ज है अवैध हथियार तस्करी का मामला- पिता भी है अवैध हथियार मामले में जेल में बंद

Google source verification


बड़वानी/सेंधवा.
अवैध हथियार निर्माण में छोटे स्तर पर हथियारों के निर्माण और सप्लाई में लगे सिकलीगर समाज के कुछ अपराधी अब देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर बसे गांव उमर्टी के एक युवक के घर छापेमार कार्रवाई की। टीम ने लगातार कई घंटों तक घर के सदस्यों से पूछताछ करते जरूरी जानकारी जुटाई। सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर और आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में कुछ जानकारी मिली थी। जिसके बाद एनआईए की टीम ने छापा मारा। इस पूरे मामले में एक बार फिर अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के लिए बदनाम हो चुके उमर्टी की चर्चा देशभर में हो रही है।
सुबह 4 बजे शाम उर्फ टोनी के घर पहुंची एनआईए टीम
सूत्रों के अनुसार नेशनल इंवेस्टिगेशन के 4 अधिकारी सुबह 4 विशेष पुलिस दल के साथ ग्राम उमर्टी पहुंचे और गुरुद्वारे के पीछे बड़े मकान में रहने वाले श्याम उर्फ टोनी के घर छापा मारा। एनआईए की टीम को श्याम तो घर पर नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी और अन्य परिजनों से लंबी पूछताछ का दौर चला। पुलिस ने घर की तलाशी भी की। सुबह 4 बजे शुरू हुई पूछताछ दोपहर 1 बजे तक चलती रही। इस दौरान टीम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की गई। सूत्रों ने बताया कि घर से दो मोबाइल भी जब तक कर टीम अपने साथ ले गई है। टीम के साथ वरला तहसीलदार आरके रंधावा, एसआई छगनसिंह चौहान, एएसआई सखावत अली सहित हथियारों से लैस बड़ी संख्या में एसएफएल पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहे। नई टीम ने मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में सिकलीगर समाज के लोग एकत्रित हो गए थे।
बड़े अपराधियों तक हथियार सप्लाई की चर्चा
सूत्रों के अनुसार श्याम उर्फ टोनी को भोला और मोंटू के नाम से भी जाना जाता है। उसके विरुद्ध 2 जनवरी 2021 को अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के मामले में सेंधवा शहर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि उस मामले में वह बरी भी हो गया था। इसके अतिरिक्त देश के अन्य स्थानों में भी उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं। करीब सभी मामले अवैध हथियार निर्माण और तस्करी से जुड़े हुए है। इसलिए श्याम उर्फ टोनी को पुलिस गंभीर अपराधी मानती है। सूत्रों के अनुसार पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में सक्रिय अपराधियों तक हथियार पहुंचाने के मामले में श्याम उर्फ टोनी की भूमिका बेहद संदिग्ध मिली है। जिसके बाद देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी ने कार्रवाई की है।
श्याम के पिता पहले से हथियार तस्करी मामले में काट रहे जेल
पुलिस टीम ने बताया कि एनआईए ने जिस श्याम उर्फ टोनी के घर छापा मारकर चुकी है। उसके पिता अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के मामले में जनवरी 2023 से जेल में बंद है। पिता और पुत्र दोनों ही अवैध हथियार के मामले में सक्रिय बताए जा रहे हैं। हालांकि गांव उमर्टी के कई लोग हथियार निर्माण में सक्रिय है, लेकिन श्याम लंबे समय से हथियार बनाने और उसकी तस्करी में शामिल रहा है, लेकिन सेंधवा में सिर्फ एक केस ही दर्ज है। वह भी 2 जनवरी 2021 को सीट थाना द्वारा दर्ज किया गया था।
एनआईए टीम ने जानकारी देने से किया इनकार
नेशनल इंवेस्टिगेशन टीम के अधिकारियों द्वारा लंबी पूछताछ के बाद दोपहर 1 बजे वापस रवाना होने के पहले मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद टीम और पुलिस के अधिकारी वरला थाना पहुंचे यहां कुछ देर रुकने के बाद अन्यत्र रवाना हो गए। टीम के आने और जाने के दौरान कोई भी आरोपी या अन्य संदिग्ध उनके साथ दिखाई नहीं दिया।
सुविधा संपन्न घर में रहता है परिवार
एनआईए द्वारा उमर्टी के जिस घर में दबिश दी उसमे सभी सुख सुविधाएं मिली। घर के बाहर एसी लगा हुआ था वहीं अंदर भी भोग विलासिता की सभी वस्तुएं मौजूद थी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के मामले में बड़ा पैसा आरोपियों तक पहुंचा है। गांव के कुछ लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि श्याम उर्फ टोनी बहुत कम गांव आता था। वह अक्सर गांव से बाहर ही रहता था।